चैक बाउंस के 37 मामलों में नामजद भगोड़े दो भाई नोएडा से गिरफ्तार
चैक बाउंस के करीब 37 मामलों में नामजद एक कंपनी के मालिक यूके जैन के दो बेटे नितिन जैन और मि¨लद जैन को खेड़ीपुल थाना पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। यह कंपनी गुड़गांव के मानेसर में स्थित है। इस मामले में अब कंपनी मालिक यूके जैन की गिरफ्तारी बकाया है। आरोपित फिलहाल नोएडा में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपितों के फोन की लोकेशन से उनकी जगह पता की और छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर यहां ले आई। अब आरोपितों को
जासं, फरीदाबाद: चैक बाउंस के करीब 37 मामलों में नामजद एक कंपनी के मालिक यूके जैन के दो बेटे नितिन जैन और मि¨लद जैन को खेड़ीपुल थाना पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। यह कंपनी गुरुग्राम के मानेसर में स्थित है। इस मामले में अब कंपनी मालिक यूके जैन की गिरफ्तारी बकाया है। आरोपित फिलहाल नोएडा में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपितों के फोन की लोकेशन से उनकी जगह पता की और छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर यहां ले आई। अब आरोपितों को विभिन्न थानों में दर्ज चैक बाउंस के मामलों में रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार एक चेक बाउंस के मामले में ये अदालत से नवंबर 2017 में भगौड़ा घोषित हुए थे। इस संबंध में खेड़ी पुल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। खेड़ीपुल से इस मामले के जांच अधिकारी हवलदार खुर्शीद अहमद ने बताया दोनों भाइयों की गिरफ्तारी जिस मामले में की है, वह मामला अरुण कुमार नामक शख्स का था। उसे आरोपितों ने 4 लाख 82 हजार का चेक दिया था जो बाउंस हो गया था।