अवैध रूप से चल रहे छह आरओ प्लांट किए सील
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: शहर में अवैध रूप से चल रहे आरओ प्लांट के खिलाफ बुधवार को
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: शहर में अवैध रूप से चल रहे आरओ प्लांट के खिलाफ बुधवार को नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें सील कर दिया।निगमायुक्त के पास लगातार ऐसी शिकायतें आ रही थी कि कई जगह अवैध आरओ प्लांट चल रहे हैं। ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम जोन आधा दर्जन से अधिक आरओप्लांट सील कर दिए। ओल्ड जोन नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओमवीर ¨सह के अनुसार यह कार्रवाई अहीर बाड़ा, न्यू अहीर बाड़ा, भूड़ कालोनी की गई थी।यहां अवैध रूप से बो¨रग कर छह आरओ प्लांट चलाया जा रहे थे। ¨सह के अनुसार प्लांट वाले प्लास्टिक की 20 लीटर की बोतलों में पानी भर कर खुलेआम बेच रहे थे, जिसका अधिकार उनके पास नहीं था। इससे लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा था। उनकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शहर में एक भी अवैध आरओ प्लांट नहीं चलने दिया जाएगा।