यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आइआइएफएलडब्ल्यू ने सुप्रीम कोर्ट को हराया
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : मानव रचना कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को आइ

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : मानव रचना कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को आइआइएफएलडब्ल्यू और सुजुकी मोटरसाइकिल की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। राकेश और विक्रम इन मैचों में अपने शानदार खेलों के लिए मैन आफ द मैच के हकदार बने।
एमआर इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स एरीना मैदान में खेले गए दिन के पहले मैच में आइआइएफएलडब्ल्यूकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 224 रन बनाए। राकेश ने 48 गेंदों पर 92 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें छह चौके व आठ छक्के शामिल रहे। हेमंत ने 40, दीपक ने 27 व चिराग ने 25 रन बनाए। विपक्षी टीम सुप्रीम कोर्ट की ओर से सिद्धांत ने तीन, रॉबिन ने दो, शिव ने एक विकेट लिए। जवाब में सुप्रीम कोर्ट की टीम 19 ओवर में 201 रन पर ही सिमट गई। शुभेंदू ने 67, आदित्य ने 57 व अभिषेक ने 31 रन की पारियां खेली। राकेश ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 29 रन देकर चार विकेट और दीपक ने 43 रन देकर तीन विकेट ली। अभिजीत के हिस्से एक विकेट आई।
दिन के दूसरे मैच में क्नोर ब्रेम्स और सुजुकी मोटरसाइकिल की टीमें आमने-सामने थी। क्नोर ब्रेम्स ने मात्र 103 रन बनाए। गौरव ने 45, निखिल ने 20 रन व मुकेश ने दस रन बनाए। सुजुकी मोटरसाइकिल की ओर से सचिन ने 20 रन देकर तीन, बंसी लाल व विक्रम ने दो-दो विकेट ली। जवाब में जीत का लक्ष्य सुजुकी टीम ने 15.5 ओवर में ही आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। विक्रम ने 25, अमित ने 21 व नाथी राम ने 20 रन बनाए। क्नोर ब्रेम्स की ओर से गौरव ने 13 रन देकर तीन, वैभव ने 20 रन देकर तीन व निखिल ने 41 रन देकर दो विकेट ली।
पहले मैच में आलराउंड प्रदर्शन करने के लिए राकेश को मैन आफ द मैच का पुरस्कार होटल मैनेजमेंट ब्रांच के निदेशक प्रोफेसर सलूजा ने और दूसरे मैच में विक्रम को शानदार प्रदर्शन के लिए निदेशक डॉ.वीके महाना ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। खेल निदेशक सरकार तलवाड़ ने अतिथियों का स्वागत किया।
