Move to Jagran APP

कांग्रेस अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी

इनेलो में पारिवारिक कलह को देखते हुए अब कांग्रेस अपने कुनबे को बढ़ाने में जुट गई है, जिन लोगों का भाजपा से मोहभंग है, वो इनेलो या कांग्रेस में जाने की सोच रहे हैं। इधर इनेलो में चाचा-भतीजे के बीच बढ़ती दूरियों को देखते हुए राजनीति में रुचि रखने वालों को अब कांग्रेस में कुछ आशा दिखाई दे रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 04:39 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 04:39 PM (IST)
कांग्रेस अपना कुनबा 
बढ़ाने में जुटी
कांग्रेस अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : इनेलो में पारिवारिक कलह को देखते हुए अब कांग्रेस अपने कुनबे को बढ़ाने में जुट गई है, जिन लोगों का भाजपा से मोहभंग है, वो इनेलो या कांग्रेस में जाने की सोच रहे हैं। इधर इनेलो में चाचा-भतीजे के बीच बढ़ती दूरियों को देखते हुए राजनीति में रुचि रखने वालों को अब कांग्रेस में कुछ आशा दिखाई दे रही है।

loksabha election banner

इसी कड़ी में तिगांव विधानसभा क्षेत्र में गांव नीमका के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी व ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन राकेश भड़ाना के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर के जरिए रणवीर ¨सह नागर उर्फ लीलू, चौ.देवेंद्र ¨सह नागर, चौ.¨चता, पं.सचिन गजनी, डॉ.देवेंद्र रावत ढकैला, मास्टर पूरन पंचायत नीमका, चौ.अक्षय नागर, चौ. दिलबाग नागर, पं.कपिल कांग्रेस में शामिल हुए। डॉ.अशोक तंवर ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। डॉ.तंवर ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आम जनता ही नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं का भी मोहभंग हो चुका है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी से पलायन होना और तेज हो जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष तंवर को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तत्परता से कार्य कर रहे है और पार्टी संगठन को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.