विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM नायब सैनी ने 'नशा मुक्त हरियाणा' हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, क्रिकेटर शिखर धवन भी पहुंचे

Published: Sun, 27 Sep 2026 08:11 AM (IST)

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला परिसर से 'नशा मुक्त हरियाणा' हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई, जिसमें 500 से अधिक धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ऑफ मैराथन को सीएम नायब सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरण

ऑफ मैराथन को सीएम नायब सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरण

HighLights

  1. सीएम नायब सैनी ने फरीदाबाद में मैराथन को हरी झंडी दिखाई।

  2. 'नशा मुक्त हरियाणा' संदेश के साथ 500 से अधिक धावक दौड़े।

  3. शिखर धवन ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नशा मुक्त हरियाणा को सूरजकुंड मेला परिसर से आयोजित हुई हाफ मैराथन को सीएम नायब सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शहर में अलग-अलग तीन वर्गाें में आयोजित हुई मैराथन में 500 से अधिक धावकों ने भाग लिया। धावक नशा मुक्त हरियाणा का संदेश देते हुए उत्साह के साथ दौड़े। सीएम नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले पांच किलोमीटर में भाग लेने वाले धावकों को झंडी दिखाई गई।

क्रिकेटर शिखर धवन भी पहुंचे

इसके बाद 10 और 21 किलोमीटर के लिए धावकों को रवाना किया गया। धावकों का उत्साह बढ़ाने के लिए क्रिकेटर शिखर धवन और हरियाणावी रैपर एमडीए भी पहुंचे।

नशा तस्करों को पकड़ रही पुलिस

सीएम ने कहा कि पूरे हरियाणा में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस नशा तस्करों को पकड़ रही है। ऐसे में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए ही इस मैराथन का आयोजन किया गया है।

शिखर धवन ने कहा कि खेल के जरिए बड़े से बड़ा संदेश दिया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए नशे से दूर करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नशा केवल आपका वर्तमान नहीं बल्कि भविष्य भी खराब कर सकता है।