Move to Jagran APP

जींद दौरे से पहले सीएम मनोहर लाल पहुंचे शाह दरबार

राज्य ब्यूरो , नई दिल्ली : राज्य में दुष्कर्म की तीन घटनाओं के बाद उठे सियासी तूफान के बीच

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 07:31 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 07:31 PM (IST)
जींद दौरे से पहले सीएम 
मनोहर लाल पहुंचे शाह दरबार
जींद दौरे से पहले सीएम मनोहर लाल पहुंचे शाह दरबार

राज्य ब्यूरो , नई दिल्ली : राज्य में दुष्कर्म की तीन घटनाओं के बाद उठे सियासी तूफान के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले। मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के 11 अकबर रोड स्थित निवास पर 35 मिनट तक रहे। इससे पहले मंगलवार शाम सीएम ने दिल्ली चाणक्यपुरी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में प्रदेश प्रभारी डा.अनिल जैन व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की थी। सोमवार सायं भी केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के निवास पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने प्रदेश प्रभारी डॉ.अनिल जैन के साथ बैठक में राजनीतिक चर्चा की थी। इसी दिन राज्य सरकार ने दुष्कर्म की घटनाओं के लिए दोषी आइजी स्तर के अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए थे। माना जा रहा है कि बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष से सीएम की मुलाकात भी प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम और कानून व्यवस्था को लेकर हुई है।

loksabha election banner

महिला आयोग ने लिया जींद और फरीदाबाद दुष्कर्म की घटनाओं का संज्ञान

महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा ने हरियाणा में जींद और फरीदाबाद में हुई दुष्कर्म की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए राज्य में पुलिस महानिरीक्षक (महिला अपराध) ममता ¨सह को पत्र लिखकर पूरा विवरण मांगा है। रेखा शर्मा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि केवल पुलिस अधिकारी के तबादलों से स्थिति नहीं सुधेगी। इसके लिए सरकार को और अधिक ठोस कदम उठाने होंगे।

मोटरसाइकिल पर सवार होकर जींद पहुंचेंगे सीएम: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली में सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि नेता भी मोटरसाइकिल पर ही सवार होकर पहुंचेंगे। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मोटरसाइकिल पर ही सवार होकर रैली पहुंचेंगे। प्रदेश भाजपा प्रभारी डा.अनिल जैन ने नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित हरियाणा स्टेट गेस्ट हाउस में मंगलवार सायं भाजपा नेताओं की बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि सुरक्षा की ²ष्टि से सभी कार्यकर्ता हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल पर आएं।

बैठक में सीएम मनोहर लाल सहित प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, महामंत्री संदीप जोशी, संजय भाटिया व वेदराम प्रमुख रूप से उपस्थित थे। रैली में संख्या की ²ष्टि से एक लाख लोग अपेक्षित किए गए हैं। इसके लिए संगठन ने राज्य में 17018 बूथों से पांच-पांच मोटरसाइकिल अवश्य रैली में भेजने का निर्देश जारी किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने बताया कि 20 जनवरी को जींद में रैली की तैयारियों के लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.