विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चे पैशन को ही बना रहे हैं कॅरियर: डॉ.छवि

By JagranEdited By:
Published: Wed, 16 May 2018 06:54 PM (IST)

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : दैनिक जागरण और मानव रचना शिक्षण संस्थान की ओर से डीएवी प

बच्चे पैशन को ही बना रहे हैं कॅरियर: डॉ.छवि
बच्चे पैशन को ही बना रहे हैं कॅरियर: डॉ.छवि

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : दैनिक जागरण और मानव रचना शिक्षण संस्थान की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 में कॅरियर काउंस¨लग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव रचना शिक्षण संस्थान की काउंसलर डॉ.छवि भार्गव ने बेहतर कॅरियर विकल्पों से अवगत कराया। इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य विमल कुमार दास ने काउंसलर डॉ.छवि भार्गव का स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि दो दशक पहले कॅरियर के विकल्प बहुत सीमित थे। इसके चलते कॅरियर चुनने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब स्थितियां ऐसी नहीं है। बच्चे अपने पैशन (जुनून) को ही कॅरियर बना रहे हैं। यह लोगों की ¨जदगी बन चुका है। परंपरागत कॅरियर जैसे इंजीनिय¨रग, सीएस, सीए में वेतन कम होता जा रहा है। इसके चलते इस प्रतियोगी युग में बेहतर भविष्य के लिए अलग कॅरियर बनाने की आवश्यकता है। इसके अलावा आने वाला समय कौशल का है। चीन, जापान, अमेरिका जैसे कई देश कौशल की बदौलत बहुत ही आगे निकल रहे हैं। खेल भी बेहतर कॅरियर विकल्प बन गया है। टीम या खिलाड़ी के साथ अब उसका मैनेजर, फिजियोथेरेपिस्ट, ट्रेनर आदि भी साथ जाते हैं। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य विमल कुमार दास ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि यदि स्कूलों में समय-समय पर बच्चों को कॅरियर आदि के बारे में जानकारी दी जाए, तो युवाओं में रोजगार फीसद बढ़ सकता है। इसके अलावा नए विकल्पों के जानने का मौका मिलता है, जिनके बारे में बच्चों को जानकारी नहीं होती और वेतन भी अच्छा मिलता है। करियर काउंस¨लग काफी जानकारीपूर्ण रहा। बीकॉम के साथ बीबीए भी कर सकती हूं। यहीं आकर पता चला। इसके बीकॉम के साथ कौन सा कॅरियर विकल्प बेहतर है। इसकी जानकारी मिली।

-नूपुर मेडिकल की छात्रा हूं और बीएमएस करना चाहती हूं। इसके अलावा संगीत मेरा शौक है। इन दोनों को लेकर असमंजस में थी, लेकिन करियर काउंस¨लग में इसका सही उत्तर मिल गया।

-दीक्षा बीबीए और एविएशन को लेकर असमंजस की स्थिति में हूं। समझ नहीं आ रहा था कि कौन से विकल्प को चुनूं, अब स्थिति स्पष्ट हो गई है और बीबीए करूंगी। इसके साथ कई अन्य विकल्प और मिल जाते हैं।

-रिद्धिमा सीएस और बैं¨कग की तैयारी कर रही हूं। इसके लिए को¨चग जाती हूं। करियर काउंस¨लग में और बेहतर तैयारी के बारे में जानकारी मिली है। इससे मुझे काफी लाभ ूमिला है।

-जसप्रीत