विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद: बीपीटीपी पार्क फ्लोर 2 के निवासियों का बिल्डर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Published: Sun, 18 Oct 2026 03:55 PM (IST)

फरीदाबाद के सेक्टर-76 स्थित बीपीटीपी पार्क फ्लोर दो के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने मनमाने ढंग से मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाया है।

बीपीटीपी पार्क फ्लोर 2 के निवासियों का बिल्डर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन ( फोटो स्रोत : जागरण )

बीपीटीपी पार्क फ्लोर 2 के निवासियों का बिल्डर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन ( फोटो स्रोत : जागरण )

निभा रजक, फरीदाबाद। सेक्टर-76 स्थित बीपीटीपी पार्क फ्लोर दो के लोगों ने एक बार फिर बिल्डर के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। लोगों ने सोसायटी से पैदल मार्च निकाला।

आरोप है कि बिल्डर की ओर से मनमाने तरीके से मेंटेनेंस में बढ़ोतरी कर दी गई है। बिल्डर प्रोजेक्ट पूरा किए बिना ही सोसायटी हैंडओवर करना चाहता है।

सोसायटी में कई सुविधाओं का अभाव

सोसायटी में पार्किंग और बिजली सहित अन्य सुविधाओं का अभाव है। ओसी में दिए गए 18 मानकों को भी बिल्डर पूरा नहीं कर रहा है। बिल्डर की अनदेखी और मनमानी से 600 से ज्यादा परिवार परेशान हैं।

विरोध जता रहे आरडब्ल्यूए प्रधान पवन शर्मा, आयुष आर्य, सुमित कंबोज और एसपी सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट 24 एकड़ में फैला है, लेकिन 11 एकड़ में ही सोसायटी का निर्माण कराया गया है। बाकी की जमीन की जानकारी बिल्डर की ओर से नहीं दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सोसायटी में ग्रीन एरिया भी नहीं दिया गया है। यहां तक की लोगों को बिजली की सप्लाई भी डिमांड के अनुसार नहीं मिल रही है। सोसायटी में सेंशन लोड चार एमवीए का है, लेकिन सिर्फ एक एमवीए दिया है। जिससे बिजली कटौती की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ता है।

हमारी समस्याएं सुनी जाए

आठ दिनों से धरने पर लोग, दशहरा पर जलाएंगे पुतलास्थानीय निवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीपीटीपी बिल्डर की ओर से विरोध कर रहे लोगों को डराने के लिए एक-एक लाख रुपये का कैम चार्ज भेजा जा रहा है।

लोगों की मांग सिर्फ इतनी है कि बिल्डर बैठकर उनकी समस्याओं को सुने और बिल्डर-बायर एग्रीमेंट में अंकित सुविधाएं उपलब्ध कराए तथा सोसायटी हैंडओवर कर दे। लोगों ने कहा कि बिल्डर का पुतला मंगलवार को दशहरा पर जलाकर विरोध जताएंगे। यह धरना सुनवाई नहीं होने तक जारी रहेगा।

 
मेंटेनेंस शुल्क में किया गया संशोधन मनमाना नहीं है। साइट का रखरखाव बीपीएमएस द्वारा आरडब्ल्यूए के साथ किए गए समझौता अनुबंध के तहत रियायती दरों पर किया जा रहा था। इसके बाद साइट के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए को संभालनी है। हालांकि, अभी तक हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण निवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए रखरखाव सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। -श्याम सुंदर, एमडी, बीपीएमएस


यह भी पढ़ें- फरीदाबाद दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा जांच, खुले रास्ते पर फायर सेफ्टी नदारद