यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बर्थिंग नेचुरली पुस्तक का हुआ विमोचन
जासं, फरीदाबाद : मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में मातृ दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी की पूर्व छा

जासं, फरीदाबाद : मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में मातृ दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा डॉ.महिमा बख्शी की लिखी पुस्तक बर्थिंग नेचुरली का विमोचन संस्थान के अध्यक्ष डॉ.प्रशांत भल्ला ने पद्मश्री डॉ.आरके बाली के साथ किया। इस अवसर पर डॉ.ज्योति बाली, एमआरआइआइआरएस के वाइस चांसलर डॉॅ.एनसी वाधवा, यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ.संजय श्रीवास्तव, संस्था के ट्रस्टी डॉ. एमएम कथूरिया और आइएमए की अध्यक्ष डॉ.पुनीता हसीजा भी मौजूद थे।
पुस्तक का विमोचन पूर्व राष्ट्रपति डॉ.प्रणब मुखर्जी ने करना था, पर स्वास्थ्य बेहतर न होने के कारण वो कार्यक्रम में नहीं आए। डॉ.आर के बाली ने उनका संदेश पढ़ा और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के वक्त में मेडिकल साइंस काफी आगे बढ़ गया है और हमें महिलाओं को नेचुरल बर्थ के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने डॉ.महिमा बख्शी को इस किताब के लिए बधाई दी।
डॉ.प्रशांत भल्ला ने कहा, मानव रचना हमेशा से ही नए टैलेंट को बढ़ावा देता आया है। महिमा हमारी छात्रा रही है और हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। हम उम्मीद करते हैं उनकी यह किताब महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होगी।
