समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : गुर्जर
विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को भी अपने साथ हरदम जोड़ने रखने की टिकट के दावेदारों ने कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गांव सीकरी में पृथला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान एवं धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर थे और संयोजन जिला महामंत्री सोहन पाल का था
जासं, फरीदाबाद : विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को भी अपने साथ हरदम जोड़ने रखने की टिकट के दावेदारों ने कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गांव सीकरी में पृथला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान एवं धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर थे और संयोजन जिला महामंत्री सोहन पाल का था, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की। सोहनपाल ने इस मौके पर कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत ही भाजपा की प्रचंड जीत हुई और बहुमत से सरकार बनी है। कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करनी है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है और उन्हीं की वजह से आज पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है। इसमें भी कोई शक नहीं कि उनकी रिकार्ड जीत में कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत रही। इस मेहनत का फल उनको क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास के रूप में मिलेगा।
इस मौके पर वरिष्ठ उपमहापौर व जिला महामंत्री देवेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने शिरकत की।