प्रदेश भाजपा में औद्योगिकनगरी को मिला महत्व
फरीदाबाद भाजपा नेताओं को मिले अहम पद। धनेश अदलखा व दीप भाटिया बनाए प्रवक्ता। फरीदाबाद में अब सत्तारूढ़ दल के कई नेता पार्टी में अहम पद पर विराजमान
जासं, फरीदाबाद : राज्य भाजपा में औद्योगिक नगरी के दो नेताओं को बुधवार को अहम जिम्मेदारी दी गई। राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन धनेश अदलखा और राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष दीप भाटिया को पार्टी ने मीडिया प्रवक्ता बनाया है। धनेश अदलखा फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद भी हैं तथा उन्हें नगर निगम सहित स्थानीय निकाय संबंधी मामलों में पार्टी की तरफ से अधिकृत जानकारी देने के लिए अधिकृत किया गया है। शू¨टग कोच रहे दीप भाटिया को खेल संबंधी जानकारी देने के लिए अधिकृत किया है। फरीदाबाद से जहां सांसद कृष्णपाल गुर्जर केंद्र सरकार में राज्य मंत्री हैं वहीं राज्य सरकार में फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री हैं। इसके अलावा अजय गौड़ व सुरेंद्र तेवतिया को राज्य सरकार में चेयरमैन बनाया हुआ है।