कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया: रेनू भाटिया
फोटो : 39 जासं, फरीदाबाद : भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रेनू भाटिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते
फोटो : 39
जासं, फरीदाबाद : भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रेनू भाटिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में लगभग साठ वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद उसने किसानों के लिए कुछ नहीं किया और अब किसानों की आड़ में आंदोलन करने में जुटी है। वे सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद को पार करने पर उतारू हो जाते हैं।
भाटिया ने कहा कि कुछ समय पहले कांग्रेस के एजेंटों ने ग्रामीणों को बरगलाकर राज्य का भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया। अब कुछ कांग्रेसी एजेंट शांतिपूर्ण किसान आंदोलन के बीच घुसकर उसे उग्र करने का प्रयास कर रहे हैं। किसान भाइयों को इन कांग्रेसी एजेंटों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी ऐसा खतरनाक वायरस हैं, जो देश और राज्य के भाईचारे, अमनचैन, ग्राम्य व्यवस्था के दुश्मन है। कांग्रेसियों के राजकाज और रंग-ढंग से अनगिनत बार साबित हुई है।