बेंच प्रेस में सोनिया ने रजत पदक जीता
दिल्ली के उत्तम नगर में आयोजित की गई रॉ बेंच प्रेस प्रतियोगिता में बल्लभगढ़ की भूदत्त कॉलोनी निवासी सोनिया त्यागी ने रजत पदक जीता है। सोनिया ने प्रतियोगिता में अंडर-72 किलोग्राम में हिस्सा लिया था।
जासं, फरीदाबाद : दिल्ली के उत्तम नगर में आयोजित की गई रॉ बेंच प्रेस प्रतियोगिता में बल्लभगढ़ की भूदत्त कॉलोनी निवासी सोनिया त्यागी ने रजत पदक जीता है। सोनिया ने प्रतियोगिता में अंडर-72 किलोग्राम में हिस्सा लिया था और 57.5 किलोग्राम भार उठाकर पदक हासिल किया है। अब सोनिया 14 से 18 नवंबर तक मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रही हैं। इसके लिए जिम में अधिक से अधिक पसीना बहा रही हैं। उन्होंने बताया कि यदि वह नेशनल में पदक जीतती हैं, तो एशियन बेंच प्रेस प्रतियोगिता के लिए उसका चयन हो जाएगा। सोनिया के पिता अजीत त्यागी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गर्व का विषय है कि उनकी बेटी फरीदाबाद से बाहर भी अपनी पहचान बना रही है।