ये शिमला नहीं स्मार्ट सिटी है जनाब!
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: बृहस्पतिवार शाम ओलों की बरसात ने शहरवासियों को शिमला का अहसास करा दिया। कुछ क्षेत्रों में ओलों की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि सड़कों व खाली मैदानों में सफेद चादर सी बिछी नजर आई। तेज हवा और ओलों के चलते जगह-जगह काफी नुकसान की खबरें हैं। ग्रेटर फरीदाबाद की ग्रेड्यूरा सोसायटी में कई फ्लैटों की खिड़कियां व दरवाजे टूट गए। इससे वहां रह रहे लोग काफी डर गए। ग्रेटर फरीदाबाद में ही बिहारी मार्केट के पास करीब एक दर्जन पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। गनीमत रही कि इससे कोई घायल नहीं हुआ। बरसात के बाद फॉल्ट के चलते शहर में कई जगह बिजली गुल हो गई। बिजलीकर्मी कई घंटे तक बिजली आपूर्ति सुचारू करने की कवायद करते रहे। शहर में कई जगह पेड़ गिरने व कारों के शीशे टूटने की खबर है।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : बृहस्पतिवार शाम ओलों की बरसात ने शहरवासियों को शिमला का अहसास करा दिया। कुछ क्षेत्रों में ओलों की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि सड़कों व खाली मैदानों में सफेद चादर सी बिछी नजर आई। तेज हवा और ओलों के चलते जगह-जगह काफी नुकसान की खबरें हैं। ग्रेटर फरीदाबाद की ग्रेंड्यूरा सोसायटी में कई फ्लैटों की खिड़कियां व दरवाजे टूट गए। इससे वहां रह रहे लोग काफी डर गए। ग्रेटर फरीदाबाद में ही बिहारी मार्केट के पास करीब एक दर्जन पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। गनीमत रही कि इससे कोई घायल नहीं हुआ। बरसात के बाद फॉल्ट के चलते शहर में कई जगह बिजली गुल हो गई। बिजलीकर्मी कई घंटे तक बिजली आपूर्ति सुचारू करने की कवायद करते रहे। शहर में कई जगह पेड़ गिरने व कारों के शीशे टूटने की खबर है। दिन में हो गया अंधेरा, तापमान आठ डिग्री तक लुढ़का
बृहस्पतिवार दिन में मौसम साफ था, दोपहर होते होते आसमान में बादल छाने लगे। लोग इसे सामान्य समझकर अपने-अपने काम पर निकले। शाम करीब 5 बजे हल्की बरसात शुरू हुई। आसमान में बादल इस कदर छा गए कि शाम 5 बजे ही अंधेरा हो गया और वाहन चालकों को हेडलाइट्स जलानी पड़ीं। बरसात के चलते तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 14 डिग्री था, वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम 25 जबकि न्यूनतम 6 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार तक तापमान में गिरावट की आशंका जताई है। बारिश ने शहर में थामी वाहनों की रफ्तार
ओलों के साथ हुई बारिश ने बृहस्पतिवार शाम को शहर में वाहनों की रफ्तार थाम दी। शाम को करीब 5 बजे बरसात के बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ, तो लोग काम पर से जल्दी घर पहुंचने के लिए वाहन लेकर निकल पड़े। मगर थोड़ी देर बाद ही ओलों के साथ बरसात शुरू हो गई। ओल्ड फरीदाबाद, एनएचपीसी चौक सहित कई अंडरपास में पानी भर गया। इसका असर पूरे शहर में जाम के रूप में देखना पड़ा। नीलम चौक, ओल्ड फरीदाबाद, राष्ट्रीय राजमार्ग, अजरौंदा चौक, बल्लभगढ़ सहित शहर में कई जगह वाहन जाम में फंस गए। ज्यादातर कार चालक जाम में फंसे रहे। लगातार बारिश व ओले पड़ने के चलते जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी भी सड़कों पर नहीं दिखाई दिए। देर रात तक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे।