विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:46 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिसे अब केंद्रीय शहरी मंत्रालय को भेजा गया है।

बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी।

  2. परियोजना से फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

  3. 28 किमी लंबी लाइन पर 10-13 एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित हैं।

सुभाष डागर, जागरण संवाददाता। बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो चलाने की परियोजना को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी देने के बाद केंद्रीय शहरी मंत्रालय को भेजने से परियोजना को पंख लग गए हैं।

परियोजना को केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके बनने से पृथला के आसपास और फरीदाबाद के सेक्टर-58-59 के औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

शुरू हुआ परियोजन का काम 

बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो चलाने की 25 जून-2023 को पृथला के गदपुरी टोल पर आयोजित फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की गौरव रैली में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की सहमति पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी।

अब परियोजना पर काम शुरू हो गया है। बल्लभगढ़ व पलवल के बीच 28 किलोमीटर की दूरी होगी। यह मेट्रो वायलेट आखिरी स्टेशन राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ से पलवल तक सीधी कनेक्टिविटी देगी। राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-आगरा हाईवे के समानांतर मेट्रो लाइन चलेगी।

पलवल लघु सचिवालय, ओमैक्स सिटी के साथ कुसलीपुर तक कनेक्टिविटी के लिए केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर आखिरी स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। परियोजना पर 4320 से 4500 करोड़ रुपये का बजट खर्च होने का प्रस्ताव है और 10 से 13 एलिवेटेड स्टेशन बनाने की योजना है।   

बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो स्टेशनों की सूची

 

  • सेक्टर 58-59 (झाड़सेंतली): बल्लभगढ़ के बाद पहला स्टेशन
  • सीकरी: औद्योगिक और आवासीय इलाका
  • सोफ्ता: इंडस्ट्रियल ग्रामीण बेल्ट
  • पृथला: मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल और अपैरल क्लस्टर
  • बघौला: लाजिस्टिक्स सेंटर
  • आल्हापुर
  • दिल्ली गेट
  • पलवल बस स्टैंड
  • आगरा चौक
  • पलवल लघु सचिवालय
  • केएमपी व केजीपी एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी



फरीदाबाद के सेक्टर-58-59 और पृथला के आसपास काफी बड़ा औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो गया है। इन औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने का अभी तक निजी वाहन, आटो ही सबसे बड़ा साधन है। मेट्रो के शुरू होने से इन औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। -सचिन मडोतिया

मेट्रो बल्लभगढ़ से आगे केजीपी व केएमपी तक जाएगी। मेट्रो से सीधे लोग इन मार्गों पर आ-जा सकेंगे।
मेट्रो से मेवात, होडल जैसे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के लोग मेट्रो से पृथला और सेक्टर-58-59 के उद्योगों में काम करने आएंगे। -सोहनपाल सिंह छोंकर

पहले पलवल-होडल तक आने-जाने के लिए रेल सबसे अच्छा साधन था। कोरोना के समय काफी ईएमयू ट्रेन बंद हो गई जो अभी तक पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई हैं। अब पलवल से लोगों का आवागन अपने निजी वाहनों या आटो से होता है। मेट्रो विस्तार से पलवल-होडल के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। -तरुण सिंगला

किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर कनेक्टिविटी का होना जरूरी है। दिल्ली से बल्लभगढ़ तक मेट्रो आई तो यहां के लोगों को सुविधा मिली। अब यदि मेट्रो पलवल तक जाएगी तो इससे बल्लभगढ़़-फरीदाबाद के लोगों के बीच व्यापारिक रिश्ते बेहतर होंगे और क्षेत्र का विकास होगा। -निर्मल गुप्ता