विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊंचा गांव-साहूपुरा सड़क का निर्माण जल्द, 1.30 करोड़ से बनेगी दो लेन सीमेंटेड सड़क

Published: Tue, 22 Sep 2026 07:00 PM (IST)

बल्लभगढ़ में ऊंचा गांव से साहूपुरा जाट चौक तक 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. ऊंचा गांव से साहूपुरा तक 2.5 किमी सड़क बनेगी।

  2. 1.30 करोड़ से दो लेन सीमेंटेड सड़क का निर्माण।

  3. हजारों ग्रामीणों और सेक्टरवासियों को सुगम आवागमन मिलेगा।

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। वर्षा का मौसम समाप्त हो चुका है। अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ऊंचा गांव से लेकर साहूपुरा जाट चौक तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने वाला है।

इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसके बनने से सेक्टर-62-63-65 तथा दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और लोग समय से अपने घर आ-जा सकेंगे।

ऊंचा गांव से साहूपुरा तक सड़क को पीडब्ल्यूडी विभाग देखता है। इस सड़क को बनाए डेढ़ दशक का समय बीत चुका है। ऊंचा गांव से साहूपुरा जाट चौक तक सड़क की लंबाई ढाई किलोमीटर है।

सड़क पर लंबे से समय से तारकोल कंकरीट की परत न डालने के कारण काफी चौड़े और बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इन गडढ़ों के कारण रात के अंधेरे में कई बार दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं।

पीडब्ल्यूडी विभाग इस रूट से आने-जाने वाले सेक्टरवासियों और ग्रामीणों को जल्द ही इस समस्या से छुटकारा दिलाने वाला है।

ऊंचा गांव से लेकर साहूपुरा को जाने वाले राेड पर दोनों तरफ से दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। यही कारण कि वर्षा के मौसम में सड़क पर दोनों तरफ से पानी बहकर जमा होने से गड्ढे बने गए हैं। इन गड्ढों के चलते लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़क पर दोनों तरफ से अतिक्रमण भी हटाना चाहिए।
-खेमचंद कालीरमन

ऊंचा गांव से डीलर चौक तक बहुत गहरे और चौड़े गड्ढे बने हुए हैँ। इन गड्ढों से पता नहीं कब छुटकारा मिलेगा। इनमें गिर कर आए दिन दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। रोड के बनने से दर्जन भर गांवों के हजारों ग्रामीण व सेक्टरवासियाें को इन गड्ढों से छुटकारा मिल जाएगा। अब तो रोड को बनाने का काम शुरू कर देना चाहिए।
-अवतार सिंह सारंग

वर्षा का मौसम समाप्त हो चुका है और अब सड़कों का निर्माण व पैचवर्क शुरू कर दिया है। ऊंचा गांव से साहूपुरा तक सड़क को 1.30 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन बनाया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-रवि इंदर सिंह, उपमंडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी