विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहन, आर्यन, आदित्य और केतन ने जीता पहला राउंड

By JagranEdited By:
Published: Sat, 18 Aug 2018 09:01 PM (IST)

जिला फरीदाबाद बैड¨मटन संघ की ओर से चार दिवसीय 39वीं ओपन फरीदाबाद जिला बैड¨मटन चैंपियनशिप का आगाज शनिवार से हुआ। ...और पढ़ें

रोहन, आर्यन, आदित्य और केतन ने जीता पहला राउंड
रोहन, आर्यन, आदित्य और केतन ने जीता पहला राउंड

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : जिला फरीदाबाद बैड¨मटन संघ की ओर से चार दिवसीय 39वीं ओपन फरीदाबाद जिला बैड¨मटन चैंपियनशिप का आगाज शनिवार से हुआ। बल्लभगढ़ के एसडीएम राजेश कुमार ने संघ के अध्यक्ष डॉ.अमित भल्ला के साथ कोर्ट में दो-दो हाथ आजमा कर प्रतियोगिता का विधिवित रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान मानव रचना शिक्षण संस्थान के खेल निदेशक सरकार तलवाड़, आनंद महता, अल्का चुघ, डॉ.एमएम कथूरिया, संघ के पूर्व महासचिव बीआर भंडारी, हेमंत शर्मा, आदित्य मेहता और कमल वशिष्ठ मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला फरीदाबाद बैड¨मटन संघ के महासचिव संजय सपरा ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कों के अंडर-13 आयुवर्ग के मुकाबले संपन्न कराए गए। रोहन बत्रा ने रोहन ¨सह को 15-13, 15-11 के अंतर से हराकर अगले दौर की प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया। दूसरे मुकाबले में आर्यन जैन ने सिद्धार्थ भटनागर को 15-13 व 15-11 के अंतर से, आदित्य गुप्ता ने आर्यन गुप्ता को 15-12 व 15-14 से, केतन शर्मा ने जतिन कुमार को शौर्य ने पार्थ को 15-12, 15-8 के अंतर से हराकर अगले दौर की प्रतियोगिता स्थान बनाया। इसके बाद कुनाल ¨सह ने यशवर्धन को 15-13 व 15-10 से, आरव आहूजा ने चैतन्य सचदेवा को 15-12 व 15-10 से, भारत शर्मा ने लक्ष्य जांगिड़ को 15-9 व 15-13 से, सम्राट चौधरी ने आदित्य राठी को 15-14 व 15-8 से और ध्रुव भाटिया ने संग्राम को 15-14 व 15-8 से हराकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया।