Move to Jagran APP

जज की पत्नी व बेटे को सुरक्षाकर्मी ने मारी गोली

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रेणू व बेटे ध्रुव को उनके गनमैन ने शनिवार दोपहर गोली मार दी। दोनों गनमैन के साथ सेक्टर 49 स्थित आर्केडिया शॉ¨पग कॉम्प्लेक्स में मार्के¨टग करने के लिए गए थे। मार्के¨टग करके जैसे ही बाहर निकले, गनमैन ने पहले ध्रुव को दो गोली कान के नजदीक मारी। तीसरी गोली संभवत सीने

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 09:12 PM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 09:12 PM (IST)
जज की पत्नी व बेटे को सुरक्षाकर्मी ने मारी गोली
जज की पत्नी व बेटे को सुरक्षाकर्मी ने मारी गोली

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रेणू व बेटे ध्रुव को उनके सुरक्षाकर्मी महिपाल ने शनिवार दोपहर गोली मार दी। मां- बेटा आरोपित के साथ सेक्टर 49 स्थित आर्केडिया शॉ¨पग कॉम्प्लेक्स में खरीदारी करने गए थे। दोनों जैसे ही शॉपिंग मॉल से बाहर निकले, सुरक्षाकर्मी ने पहले ध्रुव के सिर पर गोली मारीं और फिर रेणू पर गोलियां बरसा दीं। वारदात के बाद आरोपित ने जज के बेटे को कार में डालने का प्रयास किया, असफल होने पर दोनो को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। रेणु और धु्रव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक डॉक्टरों की टीम ऑपरेशन करने में लगी थी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने प्रदेश के डीजीपी से मामले की जानकारी ली है।

loksabha election banner

मूल रूप से हिसार निवासी कृष्णकांत लगभग दो साल से गुरुग्राम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। शुरू से ही महेंद्रगढ़ जिले के गांव भूवारका निवासी सुरक्षाकर्मी महिपाल भी उनके साथ था। शनिवार दोपहर लगभग तीन बजकर छह मिनट पर वह न्यायाधीश की पत्नी एवं बेटे को शॉ¨पग कराने के लिए पहुंचा था। लगभग तीन बजकर 20 मिनट पर सभी शॉ¨पग करके बाहर निकले। तभी महिपाल ने पिस्टल निकाली और ध्रुव को नजदीक से उसे सिर में दो गोली मारी। ध्रुव गिरने लगा तो आरोपित ने तीसरी गोली चला दी जो ध्रुव के कंधे के नजदीक लगी। पास में ही खड़ी रेणु कुछ समझतीं उससे पहले ही आरोपित ने दो फायर उनके ऊपर किए। एक गोली रेणु के पेट और दूसरी सीने पर लगी। वे भी वहीं गिर गई। आरोपित फाय¨रग करते हुए बड़बड़ा रहा था कि मां बेटा शैतान हैं। हालांकि चर्चा यह भी है कि पहले महिपाल ने रेणू के ऊपर गोली चलाई थी। इसके बाद ध्रुव से हाथापाई हुई। उसी दौरान उसने ध्रुव के ऊपर ताबड़तोड़ फाय¨रग की।

गोली मारने के बाद धु्रव के सिर पर मारा बूट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुरक्षाकर्मी महिपाल ने मां- बेटे को गोली मारने के बाद ध्रुव के चेहरे पर पैर से मारा। वह उसे गालियां भी दे रहा था। यही नहीं ध्रुव को कार में डालने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं होने पर मौके से फरार हो गया। आरोपित ने ही न्यायाधीश कृष्णकांत को फोन करके बताया कि उनके बेटे व पत्नी को गोली मार दी है। उसी ने पुलिस को भी सूचना दी। आसपास के लोगों ने एक ऑटो से दोनों को पार्क हास्पिटल पहुंचाया। जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने की सूचना के कुछ ही देर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सोंधी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रशांत राणा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक फुटेला, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नरेंद्र ¨सह सहित कई न्यायाधीश व पुलिस अधिकारी पहुंचे। स्थिति नाजुक होने पर शाम लगभग पांच बजे दोनों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस गिरफ्त में आरोपित ने स्वीकारी वारदात

वारदात की सूचना वायरल होते ही एक्शन में आई गुरुग्राम पुलिस ने शहर की नाकेबंदी करके आरोपित को ग्वालपहाड़ी के नजदीक से लगभग पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित केवल एक ही बात बोल रहा है कि उसने गोली मार दी, उसने गोली मार दी। लेकिन क्यों मारी इसके बारे में नहीं बता रहा है।

....................

आरोपित सुरक्षाकर्मी महिपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने क्यों गोली मारी, यह बताने की स्थिति में वह नहीं है। मनोचिकित्सक से उसकी जांच कराई जा रही है।

- केके राव, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.