भिवानी में तालाब में डूबने से युवक की मौत, नशे की हालत में मौत की आशंका
बहल कस्बे के दूषित पानी के निस्तारण सिस्टम फाइव पौंड में डूबने से 23 वर्षीय युवक अजीत उर्फ डब्ल्यू की ...और पढ़ें
-1792015154022_m.webp)
भिवानी में तालाब में डूबने से युवक की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
बहल के फाइव पौंड में युवक की डूबने से मौत।
23 वर्षीय अजीत उर्फ डब्ल्यू का शव दलदल में मिला।
नशे की हालत में होने के कारण हादसा होने की आशंका।
संवाद सहयोगी, बहल। कस्बे के दूषित पानी के निस्तारण सिस्टम फाइव पौंड में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अजीत उर्फ डब्ल्यू पुत्र मुकेश निवासी वार्ड आठ मंगलवार दोपहर बाद से घर से गायब था। परिजनों को जानकारी बुधवार सुबह उस वक्त लगी, जब उसकी चप्पलें फाइव पौंड के किनारे पड़ी मिली। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत बहल थाना प्रभारी उग्रसेन को दी तथा पुलिस ने मौका का मुआयना कर गोताखोरों को बुलाया।
गोताखोर ईएएसआई चांदसिंह व ईएएसआइ राजेश कुमार ने पौंड के पास पड़ी मिली चप्पलों के आधार पर पानी से भरे पौंड में गोता मारा तो कुछ दूरी के बाद ही अजीत उर्फ डब्ल्यू का गली सड़ी हालात में दलदल में फंसा शव हाथ लग गया। अजीत का मुंह पौंड की गाद में धंसा मिला। जिसे गोताखोरों ने खींचकर बहार निकाला।
परिजनों की शिनाख्त करवाने के बाद मृतक अजीत उर्फ डब्ल्यू के पिता मुकेश कुमार के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई। बता दें कि मृतक अजीत उर्फ डब्ल्यू के कुछ दिन पहले ताऊ दादा का देहांत हो गया था।
परिजन वहां मातम में बैठें हुए थे और अजीत पानी के पौंड के किनारे बनाए गए अपने घर में अकेला था। परिजनों के बताए अनुसार अजीत अमूमन नशे में रहता था और इसके चलते ही यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को लोहारू अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जहां वीरवार सुबह शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
