चरखी दादरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
चरखी दादरी के पातुवास रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से 31 वर्षीय राकेश ...और पढ़ें
-1791632539226_m.webp)
चरखी दादरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत। फाइल फोटो
HighLights
पातुवास रेलवे स्टेशन के पास युवक की ट्रेन से मौत।
31 वर्षीय राकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु।
जीआरपी ने इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जिले के गांव पातुवास रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सुबह रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़ा दिखाई दिया तो जीआरपी को इसकी सूचना दी गई।
जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी ने कागजी कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान पातुवास निवासी 31 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार राकेश शुक्रवार को घर से गया था। वह झाड़ली प्लांट में नौकरी करता था और वहां जाने की बात कही थी। शनिवार सुबह उसका रेलवे स्टेशन के समीप ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पर उसका शव पड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद स्वजनों व स्टेशन पर सूचना दी गई।
सुबह साढ़े आठ बजे जीआरपी को सूचना मिली तो टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी एचसी अनिता ने बताया कि मृतक के पिता रामोतार के बयान दर्ज कर मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मृतक शादीशुदा था और वह तीन बच्चों का पिता था।
