Move to Jagran APP

देश में शांति के लिए काम करें: दलाल

जागरण संवाददाता भिवानी संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस पर लघु सचिवालय परिसर में एक कार्यक्रम हु

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 04:20 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 04:20 AM (IST)
देश में शांति के लिए काम करें: दलाल
देश में शांति के लिए काम करें: दलाल

जागरण संवाददाता, भिवानी:

loksabha election banner

संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस पर लघु सचिवालय परिसर में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें नगराधीश मनोज कुमार दलाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान विश्व की शांति के लिए राष्ट्रीय ध्वज के साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज भी लगाया। नगराधीश दलाल ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विश्व के देशों ने विचार किया कि विश्व स्तर पर एक ऐसा मंच बनाया जाए, जो पूरे विश्व में शांति के लिए कार्य करे। उसके माध्यम से मानव के अधिकारों की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि जिसके लिए 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर 1948 से संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। तभी से इस दिन पूरे विश्व में अमन और शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज कोई भी देश अपने अधिकारों व हितों की आवाज संयुक्त राष्ट्र संघ में रख सकता है। उन्होंने कहा कि हमें देश व समाज में शांति की स्थापना के लिए कार्य करना चाहिए। किसी दूसरे व्यक्ति के अधिकारों का हनन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें चाहिए हमारे परिवारों का विखंडन न हो, तभी एक सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.