गोच्छी हिसार की टीम के नाम रही महिला कबड्डी स्पर्धा
झोझूकलां, संवाद सूत्र : गांव चंदेनी में शहीदी दिवस पर 48वीं महिला-पुरुष कबडडी प्रतियोगिता क
झोझूकलां, संवाद सूत्र : गांव चंदेनी में शहीदी दिवस पर 48वीं महिला-पुरुष कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि समाज सेवी उमेद ¨सह पातुवास ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए कहा कि लड़कों व लड़कियों के बीच में कभी भी भेदभाव नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों को खेल के मैदान में उमंग व चाव से अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। खिलाड़ियों को खेलों में सदभावना से भाग लेना चाहिए। उमेद पातुवास ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। विशेषकर यहां की बेटियों ने क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। छात्राओं को पढ़ने के साथ साथ उन्हें खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए।इसके लिए शिक्षक, अभिभावक अहम भूमिका निभा सकते हैं। लड़कियों की कबडडी प्रतियोगिता में करीब छह टीमों ने भाग लिया जिसमें गोच्छी हिसार की टीम ने प्रथम व संस्कार भारती की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बेस्ट रेडर मोनू गोच्छी व बेस्ट केचर रौनक गोच्छी को चुना गया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार नकद देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि राजबीर ¨सह, पूर्व सरपंच राज, डा. नफे, जय¨सह, कोच तिलकराज, विजय पीटीआई, जयबीर, सुरेंद्र इत्यादि उपस्थित थे।