कितलाना टोल पर महिलाओं ने मनाया सर्वधर्म रक्षाबंधन पर्व
कितलाना टोल पर महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। कि
जागरण संवाददाता, भिवानी : कितलाना टोल पर महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। किसानों के अनिश्चितकालीन धरने के 241वें दिन हिदू धर्म को महिलाओं ने मुस्लिम समुदाय के किसानों को भी राखी बांधी। वहीं भाइयों ने अपना फर्ज निभाते हुए उनकी रक्षा का वचन देते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ इस संघर्ष में वे अपनी बहनों का डटकर साथ देंगे। उससे आगे भी जीवन भर बहनों के साथ खड़े मिलेंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारी शब्बीर हुसैन ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरूद्ध में नौ महीने से चल रहे जनांदोलन में बहन-बेटियों ने सर्वसमाज का जो साथ दिया है वो अविस्मरणीय है।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चाहे भारत बंद हो या रोड रोको कार्यक्रम हो, चाहे हिसार या रोहतक में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन की बात हो, चंडीगढ़ में राजभवन घेराव का कार्यक्रम हो हर मौके पर बहनों ने किसान-मजदूर भाइयों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। उन्होंने कहा कि हम भी अपने फर्ज को निभाएंगे और बहनों पर कोई आंच नहीं आने देंगे।
धरने के 241वें दिन सांगवान खाप 40 से नरसिंह सांगवान डीपीई, स्योराण खाप से बिजेंद्र बेरला, किसान सभा से प्रतापसिंह सिंहमार, दिलबाग ढुल, सुभाष यादव, कमल सांगवान व महिला नेत्री सुशीला घणघस ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। मंच संचालन किसान सभा के कामरेड ओम प्रकाश ने किया।
झ्स अवसर पर सूरजभान झोझू, सुरेंद्र कुब्जानगर, रणधीर घिकाड़ा, कमल प्रधान, जगदीश हुई, धर्मेंद्र छपार, रणधीर कुंगड़, शब्बीर हुसैन, सुलतान खान, सतीश सांगवान, सूबेदार सतबीर सिंह, राजेश जांगड़ा, बलजीत मानकावास, लीलाराम धानक, हरबीर नम्बरदार, सूबेदार कवंरशेर चन्देनी मौजूद रहे।