महिला बोली-नशे में पति हर रोज करता है मारपीट
जागरण संवाददाता, भिवानी : गांव नौरंगाबाद निवासी एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसक
जागरण संवाददाता, भिवानी : गांव नौरंगाबाद निवासी एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसका पति शराब, सुल्फा व गांजे का नशा कर रोजाना उसके साथ मारपीट करता है। सास, ससुर भी उसका बचाव करने की बजाय उलटे उस पर ही जुल्म ढहाते है। यहां तक की दहेज में दिया गया फर्नीचर का सामान घटिया बता कर फिर से मंगवाया गया। अब उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। विवाहिता ने घटना की शिकायत सदर पुलिस थाने में की। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव नौरंगाबाद निवासी अंजू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पिता ने 6 मई 2014 को बरवाला निवासी नरेंद्र के साथ की। शादी में पिता द्वारा अपनी हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया गया। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज में दिए गए फर्नीचर को घटिया बता कर तंग किया जाने लगा। एक साल बाद तानों से परेशान होकर उसके पिता ने ससुरालियों को नया फर्नीचर दिलवाया। इसके बाद भी उसे तंग करना नहीं छोड़ा और आए दिन उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा। सास, ससुर, जेठ, जेठानी भी उसे तंग करने लगे। उसने आरोप लगाया कि उसका पति शराब, सुल्फा, गांजा पीने का आदि है और रोजाना नशे में आकर उसके साथ मारपीट करता है। ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य भी उसका पक्ष लेकर मारपीट करते है। उसने आरोप लगाया कि उसे मारपीट कर अब घर से निकाल दिया। उसने तंग आकर इस मामले की शिकायत सदर पुलिस थाने में की। प