हनीट्रैप के गेम में महिला खुद फंसी, ऐसे आई जाल में आई
तोशाम में एक महिला हनीट्रैप के अपने खेल में खुद फंस गई। महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया व ब्लैकमेल करने लगी। उसे साढ़े छह लाख रुपये लेेते काूबू किया गया।
जेएनएन, तोशाम (भिवानी)। रोडवेज के एक ड्राइवर को हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला खुद फंस गई। वह ड्राइवर से साढ़े लाख रुपये और प्लाट मांग रही थी, लेकिन पुलिस ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। महिला ने ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था और बयान बदलने के लिए यह रकम और प्लाट मांग रही थी।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की इस महिला ने हरियाणा रोडवेज में कार्यरत आलमपुर निवासी सुरेश के खिलाफ 9 जनवरी को दुष्कर्म का दर्ज करवाया था। इसके बाद महिला ने अपना बयान बदलने की एवज में सुरेश से भिवानी में 150 गज का प्लाट और साढ़े छह लाख रुपये की मांग की।
सुरेश कुमार ने इसकी शिकायत तोशाम पुलिस थाने में की। पुलिस ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और इसके अनुरूप सुरेश से महिला को फोन कराकर रकम देने की बात कहलवाई। सुरेश ने महिला को साढ़े छह लाख रुपये देने के लिए तोशाम तहसील के पास बुलाया।
यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम की गुफा का रहस्य जानने अब पहुंची सीबीआइ
थाना प्रभारी संदीप कुमार ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को देकर एक टीम गठित की और सादे वेश में पुलिसकर्मियों को तहसील के आसपास के क्षेत्र में तैनात कर दिया। इसके बाद सुरेश ने महिला और उसके साथ अाए व्यक्ति को साढ़े छह लाख रुपये दे दिए। इसी दौरान आसपास तेनात पुलिसकर्मियों ने महिला और उसके साथ अाए व्यक्ति को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में नहीं दिखेगी फिल्म पद्मावत, सरकार ने प्रदर्शन पर लगाई रोक
-----
'' महिला ने सुरेश को ब्लैकमेल करने के लिए दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था और मामला उठाने की एवज में साढ़े छह लाख रुपए और 150 गज के प्लाट की डिमांड की थी। पुलिस ने महिला को साढ़े छह लाख रुपये लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
- कुलदीप सिंह, डीएसपी।