Move to Jagran APP

किसी भी सूरत में नहीं बच सकेंगे देश को लूटने वाले: मनीष ग्रोवर

प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने शनिवार को कस्बा झोझूकल

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 11:04 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 11:04 PM (IST)
किसी भी सूरत में नहीं बच सकेंगे देश को लूटने वाले: मनीष ग्रोवर
किसी भी सूरत में नहीं बच सकेंगे देश को लूटने वाले: मनीष ग्रोवर

संवाद सूत्र, झोझूकलां :

loksabha election banner

प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने शनिवार को कस्बा झोझूकलां में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कर देश को लूटने वाले लोग किसी भी कीमत पर नहीं बच सकते हैं। ऐसे सभी लोगों को अपनी करनी का फल भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि देश में लगभग 60 सालों तक भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा और निजी स्वार्थो के लिए देश को लूटा गया। कभी भी देश या जनता के हित के लिए काम नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि देश को लूटने वाले लोगों को अब जेल जाने का खतरा सताने लगा है। इसी कारण से ये भ्रष्टाचारी लोग एक दूसरे का साथ देने की बात कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ खड़े हैं। लेकिन देश की जनता ने 60 सालों तक जिनको भुगता है उनको अब जनता मौका नहीं देगी। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद नरेन्द्र मोदी ने देश की 125 करोड़ जनता का सिर ऊंचा किया है। पहले विदेशों के नेता भारत के प्रधानमंत्री को मिलने का समय भी नहीं देते थे। लेकिन अब दूसरे देशों के नेता पीएम मोदी को बुलाते हैं। देश में पहली बार सेना और सैनिको को पूरा सम्मान मिला है। मौजूदा सरकार 1100 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश की शुगर मिलों की क्षमता बढ़ा रही है और गत पिराई सीजन में 500 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई है। उन्होंने कहा कि संभावित है कि मार्च में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो जाएगी। इससे पहले कार्यकर्ताओं को हर मतदाता तक पहुंचना है।

देश की भलाई के लिए करें मतदान : धर्मबीर

सम्मेलन में भाजपा सांसद धर्मबीर ¨सह ने कहा कि लोगों को अब सोच बदलकर देश की भलाई के लिए वोट करना चाहिए। किसी व्यक्ति विशेष को वोट न देकर प्रधानमंत्री कौन होगा यह बात सोचने की है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में वोट सीधे नरेन्द्र मोदी को जाएगा। पिछली बार भाजपा की सरकार बनी और देश व प्रदेश में आजादी के बाद जनता को हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए गए। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक समझौता हुआ है, जिसके चलते प्रदेश को 2200 क्यूसिक पानी मिलेगा जो एसवाईएल के हिस्से से भी ज्यादा है। बाढड़ा के विधायक सुखविंद्र ¨सह मांढी ने कहा कि बाढड़ा उनकी कर्मभूमि है और स्व. चौ. अतर ¨सह मांढी परिवार बिना भेदभाव के क्षेत्र की सेवा में लगा हुआ है। उनका भरसक प्रयास है कि विकास को बढ़ावा मिले। जो लोग आज अपने आपको चौ. बंसीलाल का वारिस बताते हैं उन्होंने बंसीलाल के कार्यों को आगे नहीं बढ़ाया। केवल वोटों की राजनीति के लिए मुखोटा लगाए रहते हैं।

इन्होंने भी किया संबोधित

पूर्व विधायक नृपेन्द्र ¨सह, सोमबीर सांगवान, चंद्रपाल सांगवान, रामनिवास पिचौपा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बारूराम, सतबीर दुधवा, कर्मबीर नांधा, बलवान ¨सह आर्य व पार्षद अजय सहित अन्य गई मौजिज उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.