Move to Jagran APP

तापमान में हुई 2 डिग्री की बढ़ोतरी, दोपहर में गर्मी ने लोगों को सताया

जागरण संवाददाता,भिवानी : तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी अधिकतम

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 10:57 PM (IST)
तापमान में हुई 2 डिग्री की बढ़ोतरी, दोपहर में गर्मी ने लोगों को सताया
तापमान में हुई 2 डिग्री की बढ़ोतरी, दोपहर में गर्मी ने लोगों को सताया

जागरण संवाददाता,भिवानी :

prime article banner

तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान में 1 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। बढ़े तापमान के साथ दोपहर के समय में गर्मी ने भी लोगों को जमकर सताया। लोगों द्वारा गर्मी से बचने के लिए किए गए उपाय भी विफल होते नजर आए। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम गर्म रहने की संभावना जताई जा रही है।

बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक धूप भी तेज हो गई। दोपहर के समय क्षेत्रवासी धूप से बचते नजर आए। वहीं गर्मी से बचाव के लिए एसी, कूलर, पंखे, ठंडे पेय आदि साधनों का सहारा लिया। ताकि उन्हें राहत मिल सके। लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। फिलहाल लोग गर्मी से राहत के लिए बरसात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताकि उन्हें गर्मी से लंबे समय के लिए राहत मिल सके और तापमान में भी गिरावट आए।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिनभर में हवा की गति 18 किलोमीटर प्रतिघंटा तक मापी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.