Move to Jagran APP

मालगाड़ी का ढाणा लाडनपुर के पास व्हील जाम, दो यात्री ट्रेन प्रभावित

जागरण संवाददाता भिवानी रेवाड़ी से सातरोड के लिए चली मालगाड़ी का ढाणा लाडनपुर के समीप

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 11:22 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 11:22 PM (IST)
मालगाड़ी का ढाणा लाडनपुर के पास व्हील जाम, दो यात्री ट्रेन प्रभावित
मालगाड़ी का ढाणा लाडनपुर के पास व्हील जाम, दो यात्री ट्रेन प्रभावित

जागरण संवाददाता, भिवानी : रेवाड़ी से सातरोड के लिए चली मालगाड़ी का ढाणा लाडनपुर के समीप पहुंच कर व्हील जाम हो गया। जिसके चलते 5 घंटे तक वह ट्रैक पर फंसी रही। तकनीकी टीम क्रेन के साथ मौके पर पहुंची और किसी तरह मालगाड़ी को ठीक किया और भिवानी जंक्शन पर लेकर आए। हालांकि वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुई। गनीमत यह रही है कि मालगाड़ी पटरी से नहीं उतरी। पटरी से उतर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके चलते जयुपर-हिसार गाड़ी मानेहरू और गंगानगर-रेवाड़ी दादरी में फंसी रही। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और 5 घंटे 30 मिनट की मशक्कत के बाद उसे भिवानी जंक्शन पर लाया गया। गंगानगर-रेवाड़ी 4 घंटे और जयपुर-हिसार 2 घंटे 50 मिनट पर रही लेट रेलवे अधिकारियों के अनुसार मालगाड़ी का व्हील जाम होने के चलते जयपुर-हिसार गाड़ी 2 घंटे 50 मिनट तक लेट हुई। उसे भिवानी ही टर्मिनेट कर दिया गया। यह गाड़ी 3:20 बजे की बजाय 5:45 बजे भिवानी पहुंची। इसको 6:10 बजे रवाना किया गया।

loksabha election banner

इसके अलावा गंगानगर-रेवाड़ी गाड़ी का भिवानी पहुंचने का समय 2:45 बजे हैं। यह गाड़ी भिवानी 6:40 बजे पहुंची। इसको यहां से 7 बजे रवाना किया गया। इस प्रकार यह करीब चार घंटे लेट रही। मालगाड़ी को मरम्मत के बाद भेजा जाएगा मालगाड़ी का व्हील अचानक जाम हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही तकनीकी टीम और अधिकारियों के साथ वह खुद भी मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद से भिवानी लाया जा सका। इस दौरान दो गाड़ियां भी प्रभावित रही। अब मालगाड़ी की मरम्मत के बाद ही उसे सातरोड भेजा जाएगा। जीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक

भिवानी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.