विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दीपावली से पहले दो वेतन और बोनस', हरियाणा के यूनिवर्सिटी कर्मचारियों की सरकार से गुहार

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:44 PM (IST)

हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत एचकेआरएनएल और अनुबंधित कर्मचारियों ने दीपावली से पहले अक्टूबर का वेतन व बोनस देने की मांग की है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी को ज्ञापन सौंपा गया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी को ज्ञापन सौंपा गया।

HighLights

  1. एचकेआरएनएल और अनुबंधित कर्मचारियों ने वेतन-बोनस की मांग की

  2. 6 नवंबर से पहले भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की

  3. मुख्यमंत्री नायब सैनी को ज्ञापन सौंपा गया भिवानी में

जागरण संवाददाता, भिवानी। दीपावली के पावन पर्व से पहले हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) और अनुबंधित कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन व दिवाली बोनस दिलाने के लिए आवाज बुलंद हो गई है।

गैर-शिक्षक विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ हरियाणा, संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के प्रांत महामंत्री प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मंगलवार को चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलसचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा।

6 नवंबर से पहले दो भुगतान

बता दें कि जो ज्ञापन सौंपा गया है उसमें छह नवंबर से पहले भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रांत महामंत्री प्रदीप कुमार ने कहा कि नवंबर में त्योहारों और सप्ताहांत के कारण लगातार अवकाश रहेंगे।

नवंबर में दिवाली से पहले ही छुट्टियों की भरमार

एक नवंबर को हरियाणा दिवस, सात नवंबर को शनिवार, आठ नवंबर को रविवार और नौ नवंबर को दीपावली के कारण छुट्टी रहेगी। ऐसे में वेतन जारी करने में देरी हुई तो कर्मचारियों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि छह नवंबर के बाद बैंक और कोषागार में कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए सरकार समय रहते सभी विश्वविद्यालयों में कार्यरत एचकेआरएनएल और अनुबंधित कर्मचारियों का अक्टूबर 2026 का वेतन तथा दीपावली बोनस जारी करने के निर्देश दे।

संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार कर्मचारियों की मांग पर शीघ्र संज्ञान लेकर भुगतान समय पर सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में दीपावली पर कई परिवारों को तोहफा, मात्र 5 हजार में लगेंगे सोलर पैनल; CM नायब सैनी ने दी मंजूरी