विधायक निधि कोष से अब तक दादरी क्षेत्र में करवाए करोड़ों के विकास कार्य : सोमबीर
दादरी क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी हैं। विधायक निधि कोष से अब तक करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए जा चुके हैं। इस बारे में कोई भी नागरिक दादरी एडीसी व कैंप कार्यालय से निसंकोच जानकारी ले सकता है। यह बात दादरी हलके से विधायक सोमबीर सांगवान के कैंप कार्यालय सचिव ने यहां जारी अपने बयान में कही। उन्होंने बताया कि विधायक सोमबीर सांगवान पहले ऐसे विधायक हैं जिन्होंने शपथ लेते ही विधायक कोष से विकास कार्यों करवाने के प्रयास आरंभ कर दिए थे। इसके लिए प्रशासन के माध्यम से वर्ष 2019 में सात करोड़ 84 लाख 2020 में करीब पांच करोड़ वर्ष 2021 में करीब चार करोड़ तथा वर्तमान वित्त वर्ष 22-23 के लिए करोड़ों के कार्य के लिए मांग की जा चुकी है। इनमें से 32 लाख की राशि प्राप्त हो चुकी है।
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी हैं। विधायक निधि कोष से अब तक करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए जा चुके हैं। इस बारे में कोई भी नागरिक दादरी एडीसी व कैंप कार्यालय से निसंकोच जानकारी ले सकता है। यह बात दादरी हलके से विधायक सोमबीर सांगवान के कैंप कार्यालय सचिव ने यहां जारी अपने बयान में कही। उन्होंने बताया कि विधायक सोमबीर सांगवान पहले ऐसे विधायक हैं जिन्होंने शपथ लेते ही विधायक कोष से विकास कार्यों करवाने के प्रयास आरंभ कर दिए थे। इसके लिए प्रशासन के माध्यम से वर्ष 2019 में सात करोड़ 84 लाख, 2020 में करीब पांच करोड़, वर्ष 2021 में करीब चार करोड़ तथा वर्तमान वित्त वर्ष 22-23 के लिए करोड़ों के कार्य के लिए मांग की जा चुकी है। इनमें से 32 लाख की राशि प्राप्त हो चुकी है। जिन्हें हलके के विकास कार्यों में लगाया जा रहा है। इसके साथ ही करीब साढ़े आठ करोड़ रावलधी भिवानी बाइपास नवीनीकरण के लिए कार्य करीब 70 फीसद पूरा हो चुका है। इसके साथ ही साढ़े तीस एकड़ जमीन जो हुडा के माध्यम से वाटर वर्क्स के लिए अधिग्रहित की गई थी उसे पब्लिक हेल्थ विभाग को रिलीज करने के बारे में मुख्यमंत्री को डिमांड भेज दी गई है। समसपुर में स्टेडियम का काम जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए ड्रेन नंबर आठ का कार्य 40 करोड़ की राशि से जून माह तक पूरा हो जाएगा। विधायक सोमबीर ने कहा कि वे स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर मेडिकल कालेज, पीजी कालेज, ड्रेन नंबर आठ, नर्सिंग कालेज सहित कई कार्यों को सिरे चढ़वा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने हमेशा दादरी का विकास चाहा है और हमेशा भरपूर सहयोग दिया है।