Move to Jagran APP

किसान हित के तीन अध्यादेशों से कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक रही: जेपी दलाल

किसान हित के तीन अध्यादेशों से कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक रही है। इससे कांग्रेसियों में बेचैनी बनी है। किसानों के कंधे पर बंदूक रख राजनीति करने का कांग्रेस का प्रयास सार्थक नहीं होगा। भाजपा सरकार किसानों के हितों पर आंच नहीं आने देगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 05:48 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 05:48 AM (IST)
किसान हित के तीन अध्यादेशों से कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक रही: जेपी दलाल
किसान हित के तीन अध्यादेशों से कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक रही: जेपी दलाल

जागरण संवाददाता, भिवानी : प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा है कि किसान हित के तीन अध्यादेशों से कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक रही है। इससे कांग्रेसियों में बेचैनी बनी है। किसानों के कंधे पर बंदूक रख राजनीति करने का कांग्रेस का प्रयास सार्थक नहीं होगा। भाजपा सरकार किसानों के हितों पर आंच नहीं आने देगी। प्रदेश का किसान विपक्ष के बहकावे में आने वाला नहीं है।

loksabha election banner

कृषि मंत्री दलाल रविवार को सेक्टर 3 स्थित अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में तीन नए अध्यादेश लागू किए हैं। इनमें किसानों को अपनी फसल बिक्री के लिए छूट दी गई है और किसी भी प्रकार से एमएसपी कम नहीं होगा। अब वन नेशन वन मार्केट की तर्ज पर किसानों को अपनी उपज किसी भी राज्य में ले जाकर बेचने की आजादी होगी। इससे कृषि उपज का बाधा मुक्त अंतर-राज्य व्यापार संभव हो सकेगा। किसानों को अपना उत्पाद मंडी तक ले जाने की बाध्यता नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1956 में संशोधन कर अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेलों, प्याज और आलू जैसी वस्तुओं को आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटाने का फैसला किया गया है। इससे उत्पादन, भंडारण, ढुलाई और वितरण करने की आजादी से व्यापक स्तर पर उत्पादन करना संभव होगा।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने मूल्य आश्वासन पर किसान (बंदोबस्ती और सुरक्षा) समझौता और कृषि सेवा अध्यादेश 2020 को भी स्वीकृति दे दी है। यह अध्यादेश किसानों को शोषण के भय के बिना समानता के आधार पर सामान की खरीद बिक्री की आजादी देगा। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों के लिए एक देश एक बाजार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कृषि उपज वाणिज्य एवं व्यापार (संवर्धन एवं सुविधा) अध्यादेश 2020 किसानों को उनकी उपज देश में किसी भी व्यक्ति या संस्था को बेचने की इजाजत देता है। अब यह सचमुच वन नेशन वन मार्केट होगा।

कृषि मंत्री ने नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, वीरेंद्र कौशिक, रविद्र मंढोली, टोनी बराला, शैली कादयान, साधुराम पनिहार, रामकिशन शर्मा, कमलेश भोड़ूका, राजेंद्र खेड़ा, डा. हीरा लाल, देवेंद्र ओबरा, जेपी दूबे, विजय गुरावा, बलवंत सिहाग, सतबीर चहड़, अरूण खरकड़ी, सुनील नंबरदार, बलवंत जांगड़ा, कर्मबीर दलाल, संजय दलाल, सतेंद्र दलाल व मुकेश शर्मा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.