Move to Jagran APP

तीन बच्चों की मां से घर में घुसकर किया सामूहिक दुष्कर्म

जागरण संवाददाता,भिवानी : शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला के साथ सोमवार रात को घर में घ्

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Mar 2018 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 07 Mar 2018 03:01 AM (IST)
तीन बच्चों की मां से घर में घुसकर किया सामूहिक दुष्कर्म
तीन बच्चों की मां से घर में घुसकर किया सामूहिक दुष्कर्म

जागरण संवाददाता,भिवानी : शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला के साथ सोमवार रात को घर में घुसकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है। मंगलवार सुबह महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया और तीनों आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है। 32 वर्षीय महिला ने बताया कि सोमवार-मंगलवार रात करीब 12 बजे उनकी कॉलोनी के ही 3 लोग घर में घुस आए। उक्त लोगों ने महिला के साथ अल सुबह 4 बजे तक सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उक्त आरोपितों ने महिला को शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया। मंगलवार सुबह महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही डीएसपी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल महिला के घर पहुंच गया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करके जांच आरंभ कर दी। महिला ने शिकायत में तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला को तीन बच्चे हैं, इनमें दो लड़की व एक लड़का है। सिटी थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि उन्हें महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला का मेडिकल करवाया गया है। महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.