विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2100 रुपये हरियाणा के इन महिलाओं को भी मिलेगा, लाडो लक्ष्मी योजना का हुआ विस्तार

Published: Mon, 14 Sep 2026 04:07 PM (IST)

सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया है, जिसमें अब 1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक सहायता मिलेगी।

1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ।

1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ।

HighLights

  1. लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा अब और विस्तृत किया गया है

  2. 1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को लाभ

  3. पात्र महिलाओं को हर माह 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा अब और विस्तृत कर दिया गया है। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि योजना के तहत अब 1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को भी लाभ प्रदान किया जाएगा। पात्र महिलाओं को हर माह 2,100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने पात्र महिलाओं से योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने का आह्वान किया।

उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत अब तक प्रदेश की करीब 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 2,000 करोड़ से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। योजना के लिए बजट में 6,500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।