रुपये लेकर करवाई युवक की शादी, युवती एक माह बाद हुई फुर्र
जागरण संवाददाता भिवानी गांव हसान निवासी एक युवक ने दो महिलाओं व एक पुरुष पर उसे शादी क
जागरण संवाददाता, भिवानी : गांव हसान निवासी एक युवक ने दो महिलाओं व एक पुरुष पर उसे शादी का झांसा देकर हजारों रुपए ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जिला सिरसा के फुलका गांव निवासी एक महिला, गांव रंधावा निवासी भीम व बेगू रोड सिरसा निवासी एक महिला के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी कर ठगी करने का मामला दर्ज किया है।
गांव हसान निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसका आरोप है कि जिला सिरसा के फुलका गांव निवासी एक महिला, गांव रंधावा निवासी भीम व बेगू रोड सिरसा निवासी एक महिला के एक गिरोह चलाती है। उसने भोले-भाले लोगों को ठगने का का गिरोह बनाया हुआ है। उक्त गिरोह भोले लोगों को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फांसता है और उनसे मोटी रकम ऐंठ कर ठगने का काम करते है। पुलिस शिकायत में पीड़ित ने बताया कि चार महीने पहले उसकी दूर के एक रिश्तेदार के जरिए गांव फुलका निवासी एक महिला से पहचान हुई। महिला ने उसका रिश्ता करवाने की बात कही। उसने उसे कहा कि वह जल्द ही उसकी शादी करवा देगी। वह उसकी बातों में आ गया। महिला ने उसकी शादी पंजाब निवासी एक युवती से करवाने का झांसा दिया। उसकी लड़की से मुलाकात करवा करवा 35 हजार हजार रुपए में शादी करवाना तय किया।
आरोपित भीम को गांव गारणपुरा बुला लिया और 5 जून 2019 को उक्त आरोपितों ने उसकी शादी उक्त युवती से करवा दी। इसके बाद वह उसी दिन युवती को अपने गांव ले आया। उसकी पत्नी उसके घर करीब एक डेढ़ माह तक रही और उसके बाद एक दिन वह अचानक घर से गायब हो गई। इसके बाद उसने शादी करवाने वाली महिला से बात की तो उसने कहा कि 35 हजार रुपए में पूरी जिदगी का ठेका नहीं लिया था। उसने मामले की शिकायत तोशाम थाना पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।