ट्रकों की हड़ताल का भिवानी में रहा मिला जुला असर
आल इंडिया ट्रक आप्रेटर वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित र
जागरण संवाददाता, भिवानी : आल इंडिया ट्रक आप्रेटर वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का भिवानी में मिलाजुला असर रहा। सड़कों पर माल से लदे ट्रक दौड़ते नजर आए तो कुछ आपरेटर्स ने अपने ट्रकों को नहीं चलाया। हड़ताल के चलते पहले दिन भिवानी के बाजार पर कुछ विशेष प्रभाव नजर नहीं आया। हालांकि कुछ ट्रक ट्रांसपोर्टर्स ने हड़ताल के समर्थन में आने की बात कही लेकिन ट्रक सड़कों पर दौड़ते नजर आए। हड़तालियों की ये रही मुख्य मांगें
* नए मोटर व्हीकल एक्ट को तुरंत प्रभाव से समाप्त किया जाए।
* आयकर अधिनियम की धारा 44 एई में बढ़ाई गई अनुमानित आय वापस ली जाए।
* थर्ड पार्टी इंश्योरेंश में जो राशि बढ़ाई गई है उसे वापस लिया जाए।
* डीजल के दाम जीएसटी के दायरे में लाकर कम किए जाएं।
* टोल प्लाजा के प्रत्येक प्रदेश का सालाना टोकन फिक्स किया जाए।
* प्रत्येक प्रदेश और जिले में ड्राइविग सेंटर खोले जाएं।
* डीजल की गाड़ियों की उम्र 10 साल की बजाय 15 साल किया जाए।
* इसके अलावा अन्य सभी लंबित मांग भी पूरी की जाएं। सब्जी मंडी और अनाज मंडी में नहीं दिखा विशेष असर
सब्जी मंडी और अनाज मंडी में भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन कुछ विशेष प्रभाव नजर नहीं आया। सब्जियों और अनाज आदि मंडियों में पहुंचा। व्यापारियों ने बताया कि हड़ताल लंबी चलती है तो मंडियों पर थोड़ा बहुत प्रभाव पड़ सकता है। सोमवार को रूटीन में कारोबार चलता रहा।
बॉक्स..
ट्रक आपरेटर्स की मांग जायज है और उनको हर संभव पूरा किया जाए। भिवानी के ट्रक आप्रेटर्स यूनियन के साथ हैं। पहले दिन हालांकि हड़ताल का ज्यादा प्रभाव नहीं रहा लेकिन हम भविष्य में मांगें पूरी नहीं हुई तो हड़ताल को कामयाब बनाएंगे।
- प्रवीण शर्मा, जिला प्रधान,
ट्रक यूनियन भिवानी।