लाभ वाली जगह पर ही व्यक्ति की रुचि होती है : सुप्रज्ञा महाराज
आज के समय में व्यक्ति की रुचि वहीं पर होती है, जहां पर उसे धन क
जागरण संवाददाता, भिवानी। आज के समय में व्यक्ति की रुचि वहीं पर होती है, जहां पर उसे धन का लाभ प्राप्त होने वाला होता है। ये विचार जैन स्थानक पुराना हाउ¨सग बोर्ड में चातुर्मास प्रवचन में भक्तों को संबोधित करते हुए सुप्रज्ञा महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज हम पैसा, अच्छा खाना, आराम की ¨जदगी प्राप्त करने के लिए वास्तविक सुख से दूर होते जा रहे हैं। हम दूसरे के विवाह समारोह में भाग इसलिए लेने जाते हैं कि वहां पर किसने कितनी अच्छी स्टाल लगवा रखी है। सुप्रज्ञा महाराज ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार हमे अवश्य बदलना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम केवल धन और सुख प्राप्त करने के लिए अपने जीवन को समाप्त कर लें। हर व्यक्ति स्वयं नहीं बदलना चाहता, दूसरे को उपदेश देकर अपने आप को माहिर साबित करता है। अपने अंदर देखने का प्रयास करना चाहिए। सुप्रज्ञा महाराज ने कहा कि हमें जियो और जीने दो के सिद्धांत को अपनाना चाहिए। भ्रम फैलाने से बचना चाहिए। हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि हम अपनी कलाओं का इस्तेमाल दूसरे के भले के लिए करें। इस अवसर पर अनिल जैन, एडवोकेट एनके जैन, एडवोकेट बीबी जैन, मनीष जैन, महेंद्र जैन, एसके जैन, राकेश जैन समेत कई जन मौजूद थे।