विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhiwani Crime: रफ्तार का दिखा कहर-कैंटर चालक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, खून से लथपथ ले गए अस्पताल; मौत

By Navneet Navneet Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Thu, 18 Jan 2024 02:20 PM (IST)

Bhiwani News गांव टिटानी के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में ...और पढ़ें

Bhiwani Crime News: कैंटर चालक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत। फाइल फोटो
Bhiwani Crime News: कैंटर चालक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. तेज रफ्तार कैंटर चालक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत
  2. हादसे में मृतक गांव सुरतपुरा निवासी आकाश ने मौत पर तोड़ा दम, केस दर्ज
  3. मामला बुधवार दोपहर करीब तीन बजे का

जागरण संवाददाता, भिवानी। गांव टिटानी के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ कई धाराओं में किया केस दर्ज

पुलिस ने इस संबंध में मृतक के स्वजन के बयान पर कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

मामला बुधवार दोपहर करीब तीन बजे का

मामला बुधवार दोपहर करीब तीन बजे का है। जुई कलां थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मानहेरू निवासी दिनेश ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसकी शादी गांव सुरतपुरा निवासी नीलम के साथ हुई है। उसका साला आकाश घर पर आया हुआ था।

यह भी पढ़ें: Charkhi Dadri: सरकारी स्कूलों के दो अध्यापकों पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा एक्शन

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे आकाश अपनी बाइक पर मानहेरू से अपने घर सुरतपुरा में जा रहा था। वह खुद पीछे-पीछे गाड़ी में कैरू जा रहा था। जब आकाश गांव लोहानी पहुंचा तो एक युवक उसकी बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठ गया। जब वे गांव टिटानी के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने आकाश की बाइक को टक्कर मार दी।

उपचार के लिए ले गए नागरिक अस्पताल 

हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना डायल 112 पर भी दी गई। वहीं मामले की सूचना जुई कलां थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: गिरफ्तारी से घबराए पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने हाई कोर्ट में लगाई गुहार, 10 दिन पहले घर में मिला था 'कुबेर का खजाना'