जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की हालत बिगड़ी
जागरण संवाददाता,भिवानी : सिटी स्टेशन निवासी महिला ने संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ का से
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Feb 2018 08:16 PM (IST)Updated: Sat, 17 Feb 2018 08:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता,भिवानी :
सिटी स्टेशन निवासी महिला ने संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बिगड़ी हुई हालत को देखते हुए परिजन उसे उपचार के लिए चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया।
सिटी स्टेशन निवासी रवीना ने शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे महिला की हालत खराब हो गई। इस पता लगते ही परिजनों ने उसे संभाला और उपचार के लिए चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई आरंभ कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें