Move to Jagran APP

13 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को दस-दस साल कैद

एक 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्‍कर्म करने वाले दाे युवकों को अदालत ने 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है। दुष्‍कर्म के कारण लड़की गर्भवती हो गई थी व एक बच्‍ची को जन्‍म दिया था।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 24 May 2018 12:51 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 08:56 PM (IST)
13 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को दस-दस साल कैद
13 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को दस-दस साल कैद

जेएनएन, भिवानी। एक 13 साल की लड़की से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दो युवकों को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है। दुष्‍कर्म के कारण लड़की गर्भवती हो गई थी और उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। दो युवकों को अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश राजगुप्ता की अदालत ने सजा सुनाई। दाेनों पर छह-छह हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। 

loksabha election banner

दोषी गौरव गांव लेघा और अमित झज्जर जिले के गांव एमपी माजरा का रहने वाला है। अभियोजन पक्ष के अनुसार शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 13 साल की किशोरी से तीन युवकों ने दुष्‍कर्म किया। इसका खुलासा उसके गर्भवती होने के बाद हुआ। सात माह की गर्भवती होने पर परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया।

इस पर किशोरी ने अपने साथ हुए अमानवीय कृत्य के बारे में बताया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने बताया कि वह कोचिंग लेने कॉलोनी में ही एक ट्यूशन सेंटर पर जाती थी। वहां आने वाले एक युवक ने अपने दो दोस्तों को बुलाया। तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों ने इस बारे में किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी।

दुष्‍कर्म के कारण लड़की गर्भवती हो गई। परिवारवालों काे इस बारे में पता चला तो वे उसे सामान्‍य अस्‍पताल ले गए। वहां जांच में पता चला कि उसे सात माह का गर्भ है। बाद में लड़की ने एक बच्‍ची को जन्‍म दिया। शहर थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। दो युवकों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तीसरे युवक का आज तक पता तक नहीं चल पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.