मौसम : तापमान 45 डिग्री के पार, नौतपा के पहले तीन दिन खूब तपेगा सूरज
सोमवार 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। अगले तीन दिन तक सूर्य देव पूरे यौवन पर होंगे। उनकी तपिश हर किसी को झुलसाने वाली होगी। दो दिन में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।
जागरण संवाददाता, भिवानी : सोमवार 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। अगले तीन दिन तक सूर्य देव पूरे यौवन पर होंगे। उनकी तपिश हर किसी को झुलसाने वाली होगी। दो दिन में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। इसका असर अभी से दिखने लगा है। इंसान तो क्या दूसरे जीव जंतु भी सूर्य देव के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। लोगों के हलक बार-बार सूख रहे हैं। पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझ रही है। कूलर पंखे भी जवाब देने लगे हैं। झुलसा देने वाली लू ने किया बेहाल
नौतपा शुरू होने के पहले ही भिवानी क्षेत्र में झुलसा देने वाली लू शुरू हो गई हैं। लोग घरों में रहना ही ठीक समझते हैं। उनका कहना है कि अभी कोरोना का डर तो कम हुआ ही नहीं है और लू के थपेड़ों ने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। रविवार को भी दिनभर लू चलती रही। पानी बना गर्मी से राहत पाने का सहारा
भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जीव-जंतु भी परेशान हैं। दिन के समय छुट्टंा गायों के झुंड पानी की तलाश में घूम रहे थे। जंगलों में नीलगाय आदि जानवरों को लू के थपेड़ों के चलते पेड़ों की छाया भी राहत नहीं दे रही थी। उधर, रविवार को भिवानी जंक्शन पर चल रही पानी की पाइप जब बंदरों के हाथ लगी तो वे नहाने लगे। समाजसेवियों की बदौलत मिल रहा पंछियों को पानी
क्षेत्र के लोग निरीह जंतुओं के पीने के लिए पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। गांवों में समाजसेवी लोग पेड़ों पर जगह-जगह सकोरों में पानी भरकर पंछियों के लिए रख रहे हैं, जिससे भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी मिल रहा है। कूलर की बढ़ी डिमांड
दो-तीन दिन से गर्मी बढ़ने से अब तक ठंडी पड़ी एयर कंडीशनर और कूलर की मार्केट में तेजी आई है। विशेषकर कूलर की दुकानों पर भीड़ दिखाई दे रही है। कोई नए कूलर खरीदने आ रहा है तो कोई पुराने कूलर के लिए घास और पंप खरीदने आ रहा है। कूलर ठीक करने वाले मिस्त्रियों का धंधा भी खूब चमकने लगा है।