सरसों की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई तो स्वराज इंडिया करेगा आंदोलन : योगेंद्र यादव
भिवानी सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने की घोषणा होने के 6 दिन के
जागरण संवाददाता, भिवानी : सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने की घोषणा होने के 6 दिन के बाद भी एक भी दाना की खरीद नहीं हो पाई है। इस सवाल को लेकर स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने अपने सहयोगियों के साथ बुधवार शाम को भिवानी मंडी का दौरा किया। वह किसानों भारतीयों और मंडी अधिकारियों से बातचीत की बाद में स्वराज इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से भी जाकर मिला।
यादव ने कहा कि यह अत्यंत दुख का विषय है कि भिवानी हरियाणा की एकमात्र मंडी है जहां 6 दिन के बाद भी सरसों की खरीद शुरू नहीं हो पाई है, उनसे मिलकर कई किसानों ने अपनी दुख तकलीफ बताई। किसानों ने कहा कि मंडी में खरीद शुरू ना होने के कारण उन्हें पिछला कर्ज चुकाने, बच्चों की फीस देने और अगली फसल की तैयारी करने में अत्यंत कठिनाई का अनुभव करना पड़ रहा है। आढ़तियों ने कहा की सरकार ने अड़ियल रुख अख्तियार किया हुआ है। योगेंद्र यादव ने कहा की आरती और मंडी अधिकारियों के बीच जो भी विवाद हो कम से कम किसान को इसकी सजा नहीं मिलनी चाहिए। उन्हें मंडी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जो किसान अपनी फसल लेकर मंडी में आ चुके थे, उनकी फसल को तत्काल खरीदा जाएगा और नियमित रूप से खरीदी की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार सरसों खरीदने की अतार्किक व एक दिन में 25 क्विंटल से अधिक लेने अधिक खरीदने करने की शर्त को अविलंब हटाया जाए। यह सब शर्तें किसान को परेशान करने और उसे अपना माल प्राइवेट में बेचने के मजबूर करने के लिए बनी है। स्वराज इंडिया ने राज्य प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अगले 5 दिन में सरसों की खरीद का काम सुचारु रूप से शुरू नहीं हुआ तो इलाके के किसानों को मजबूर होकर आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।
स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव हरियाणा के कई जिलों में सरसों की खरीद का जायजा लेने के लिए दौरे पर हैं। आज वे मेवात और भिवानी जिले में दौरा किया। कल यही दौरा महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले में होगा। उनके साथ महासचिव दीपक लांबा, हरियाणा जय किसान आंदोलन के अध्यक्ष युद्धवीर अहलावत के साथ साथ एडवोकेट मदन वर्मा, सत्यवान मुंडलानिया भी रहे।