Move to Jagran APP

खिली धूप : चिड़ियाघर के वन्य जीवों ने भी लिया धूप का आनंद

जागरण संवाददाता भिवानी इस मौसम में पहली बार सुबह से ही धूप खिली और ठंड से राहत मिली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 01:38 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 01:38 AM (IST)
खिली धूप : चिड़ियाघर के वन्य जीवों ने भी लिया धूप का आनंद
खिली धूप : चिड़ियाघर के वन्य जीवों ने भी लिया धूप का आनंद

जागरण संवाददाता, भिवानी : इस मौसम में पहली बार सुबह से ही धूप खिली और ठंड से राहत मिली। हालांकि शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। फिर भी धूप ने राहत दी और बाजारों में भी रौनक लौटी। चिड़ियाघर के वन्य जीवों ने भी धूप का खूब आंदन लिया। पार्कों में धूप का आनंद लेने के लिए बच्चे महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक पहुंच गए और दोपहर से तीन बजे तक खूब धूप सेकी। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री ओर अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी के चिड़ियाघर में मगरमच्छ भी पानी से बाहर आकर धूप का आनंद लेते दिखे। इसके अलावा दूसरे जीव भी ठंड से राहत पाने के लिए धूप में उछल कूद करते रहे। चिड़िया घर में पहुंचने वालों की संख्या भी बृहस्पतिवार को अपेक्षाकृत ज्यादा रही। यहां आए सचिन, सोनू, विक्की, बिमला, सरोज आदि ने बताया कि मौसम अच्छा था और धूप खिली थी इसलिए हम सब चिड़ियाघर देखने चले आए। यहां आकर अच्छा लगा। धूप के चलते पार्कों में भी चहल पहल बढ़ी रही। बढ़ा पारा खिली धूप, ठिठुरन से क्षेत्रवासियों को मिली राहत

loksabha election banner

फोटो 23 बीड्ब्ल्यूएन 04

संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी :

सुबह से धूप खिली तो लगातार बढ़ती जा रही सर्दी से राहत मिली। दिन के साथ-साथ रात के पारे में भी बढ़त दर्ज हुई। आसमान साफ होने से सूरज ने भी खुलकर चमक बिखेरी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.