Move to Jagran APP

दोपहर में खिली धूप, तापमान में 4 डिग्री बढ़ोतरी

जागरण संवाददाताभिवानी मौसम में फिर से परिवर्तन हो गया। पिछले दिनों हुई बरसात का असर त

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 11:28 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 11:28 PM (IST)
दोपहर में खिली धूप, तापमान में 4 डिग्री बढ़ोतरी
दोपहर में खिली धूप, तापमान में 4 डिग्री बढ़ोतरी

जागरण संवाददाता,भिवानी : मौसम में फिर से परिवर्तन हो गया। पिछले दिनों हुई बरसात का असर तो मौसम पर रहा। हालांकि दिनभर धूप खिली रही। साथ ही रविवार को अधिकतम तापमान में 4 और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। रविवार को मौसम सुबह से ही साफ रहा। दोपहर के समय अच्छी धूप खिली। धूप खिलने के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। साथ ही बढ़ती गर्मी ने लोगों को फिर से परेशान आरंभ कर दिया। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए पंखें, कूलर व एसी का सहारा लिया। साथ ही ठंडे पेय पदार्थों को भी पसंद किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से सामना करना पड़ेगा। साथ ही बादल रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत का अनुमान है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूतनम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं दिनभर में हवा की गति 18 किलोमीटर प्रतिघंटा तक मापी गई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.