धुंध और ठंड ने रफ्तार पर लगाई ब्रेक
जागरण संवाददाता,भिवानी : मंगलवार को दिनभर सूर्यदेव ने लोगों को दर्शन नहीं दिए। इससे ठंड में
जागरण संवाददाता,भिवानी : मंगलवार को दिनभर सूर्यदेव ने लोगों को दर्शन नहीं दिए। इससे ठंड में बढ़ोतरी हुई। दिनभर क्षेत्रवासी ठंड से बचते नजर आए। वहीं लोगों को धुंध का भी सामना करना पड़ा। धुंध ने वाहनों की गति पर ब्रेक लगाए रखा। जिसके कारण वाहन चालकों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में अधिक समय लगा। नए साल से ही मौसम ने अपना रुख बदल लिया था। दूसरे दिन भी मौसम में धुंध व ठंड साफ देखने को मिली। मंगलवार को सुबह की शुरुआत ठंड व धुंध के साथ हुई। ठंड ने क्षेत्रवासियों को जमकर ठिठुराया। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव व गर्म वस्त्रों का सहारा लिया। लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। हालांकि विशेषज्ञों की माने तो धुंध फसलों के लिए लाभकारी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं दिनभर में हवा 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। वहीं मौसम में आर्द्रता 86 फीसद व ओसांक ¨बदु 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
..........
आठ घंटे लेट पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस
धुंध के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे रूट की बसें व ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकी। मंगलवार को गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन 8 घंटे लेट रही। वहीं जयपुर-हिसार 1 घंटा 45 मिनट, हिसार-जयपुर 1 घंटा 30 मिनट, किसान एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट, श्री गंगानगर रेवाड़ी पैसेंजर 2 घंटे, हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर 1 घंटा 45 मिनट, सिरसा एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट, चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस 2 घंटे, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही। साथ ही अन्य कई ट्रेनें भी निर्धारित समय से देरी से चली। जिसके चलते यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।