परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी, तीन मार्च से होनी है बोर्ड परीक्षाएं
जागरण संवाददाता भिवानी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की तीन मार्च और 10वीं की चा
जागरण संवाददाता, भिवानी :
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की तीन मार्च और 10वीं की चार मार्च से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा सिर पर होने के चलते विद्यार्थी दिनरात मेहनत कर अच्छे अंक लेने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। परीक्षा परिणाम बेहतर करने को अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं। पार्कों में बैठ कर भी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। 15 दिन बाद शुरू हो रही हैं बोर्ड परीक्षाएं
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की डेटशीट के मुताबिक बारहवीं का पहला पेपर हिदी (कोर/इलेक्टिव) का 3 मार्च को होगा। दसवीं का पहला पेपर 2 मार्च को सामाजिक विज्ञान का है। वहीं बारहवीं के कोर विषयों की बात करें तो अंतिम पेपर पॉलिटिकल साइंस का होगा जो 27 मार्च को होगा। दसवीं के अंतिम विषय का पेपर 21 मार्च को होगा, जो विज्ञान विषय का होगा। हरियाणा बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं दोपहर की शिफ्ट में होंगी। परीक्षा 12.30 बजे शुरू होंगी जो दोपहर 3.30 बजे तक चलेंगी। विद्यार्थी बोले तैयारी का समय एक-एक मिनट कीमती
छात्रा तनु, नीलम, गरिमा, हिना, प्रियंका, प्रीति, हेमलता, प्रियंका और छवि बोली परीक्षा नजदीक आ गई हैं तो तैयारी भी जरूरी है। इसलिए हमें जहां जैसा समय मिलता है पढ़ती हैं। स्कूल में अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं। अब तो मात्र 15 दिन ही बचे हैं। इस समय का सदुपयोग करना जरूरी है। अभिभावक राजेश और सतीश ने बताया कि हम भी अब बच्चों से घर का काम बहुत कम लेते हैं। अतिरिक्त कक्षाएं लगा कर करवा रहे तैयारी
हम स्कूल में अतिरिक्त कक्षाएं लगा कर छात्राओं की तैयारी करा रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं में रिजल्ट सुधारने के लिए अध्यापक-अध्यापिकाएं कड़ी मेहनत करा रहे हैं। छात्राएं भी कड़ी मेहनत कर रही हैं।
किरण गिल, प्राचार्य
राकवमावि, भिवानी।