विद्यार्थियों ने मॉडल बनाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बाढड़ा: गांव बेरला के एमएस विद्यालय में शनिवार को विज्ञान विषय पर प्रदर्शनी का
संवाद सहयोगी, बाढड़ा: गांव बेरला के एमएस विद्यालय में शनिवार को विज्ञान विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में अग्रणी रहे विद्यार्थियों को कांग्रेस के पूर्व हलकाध्यक्ष कप्तान दुलीचंद बेरला व प्रबंधन मंडल ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्राकृतिक संसाधनों के रखरखाव व आधुनिक दौर में विज्ञान युग के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।
बच्चों ने अपने मॉडलों से देश में बढ़ते शहरीकरण से हरे भरे वन क्षेत्रों व जल जंगल पहाड़ों का बढ़ते दोहन से मानव शरीर पर हो रहे दुष्प्रभाव से अवगत करवाया। कई बच्चों ने मॉडल के माध्यम से बताया कि पर्यावरण प्रदूषण, प्रदूषित पेयजल व पहाड़ी क्षेत्र में उड़ रहा धुआं अनेक गंभीर रोगों को निमंत्रण दे रहा है। लेकिन आम लोग जब तक इससे होने वाली हानियों के बारे में जागरूक होते हैं तब तक वे गंभीर रोगों की चपेट में आ जाते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने-अपने मॉडल के माध्यम से 50 वर्ष पहले मानव शरीर के निरोग रहने व मौजूदा समय में इतने अधिक अविष्कार व दवाओं के बावजूद मानव शरीर को अस्वस्थ रहने व उसके बचाव के बारे में सचेत करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम पहुंचे कांग्रेस के पूर्व हलकाध्यक्ष कप्तान दुलीचंद बेरला ने कहा कि युवा पीढ़ी आज व भविष्य के प्रति पूरी तरह ¨चतित है। स्कूली बच्चों का यह ज्ञान धरातल पर उतरेगा तो आम आदमी भी अपने आसपास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करेगा।