Move to Jagran APP

राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन 18 को, सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे कर्मचारी

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरका

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:55 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 11:55 PM (IST)
राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन 18 को, सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे कर्मचारी
राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन 18 को, सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे कर्मचारी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

loksabha election banner

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारी 18 सितम्बर को राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे। कर्मचारी उपायुक्त कार्यालयों पर सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल का भी कर्मचारियों ने समर्थन किया। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान यादविरेंद्र शर्मा, सचिव मा. सुखदर्शन सरोहा ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। एस्मा जैसे काले कानून का प्रयोग करते हुए कर्मचारियों पर लाठी चार्ज, मुकदमे दर्ज, तबादले व जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का काफी मुददों पर लिखित समझौता हुआ था। लेकिन अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। राज्य कमेटी सदस्य सुखदेव ¨सह के नेतृत्व में कर्मचारियों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जेल भरो आंदोलन की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय, सिविल अस्पताल, नगर पालिका, वन विभाग, ¨सचाई विभाग, पब्लिक हेल्थ, पंचायती राज इत्यादि विभागों में कर्मचारियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर सुरेंद्र दिनोद, सहदेव, महेंद्र बड़ाला, हंसराज, पवन ¨सह, सुकेश कुमार, कमल चंद्र भी उनके साथ थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.