राज्य महिला आयोग कर रहा महिलाओं के हितों की रक्षा: इंदु यादव
देश के संविधान और सरकार द्वारा महिलाओं को अनेक प्रकार के अधिकार दि गउ हैं।
फोटो : 11बीडब्लयूएन 5 जेपीजी जागरण संवाददाता, भिवानी : देश के संविधान और सरकार द्वारा महिलाओं को अनेक प्रकार के अधिकार दिए गए है। राज्य महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। ये बात राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदु यादव ने महिला थाना में महिलाओं के विवादों की सुनवाई के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग के समक्ष भी महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित कुछ शिकायतें पहुंची। जो शिकायत आयोग के पास आती है, उन पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मामलों के निपटारे के दौरान पीड़िता का पूरा पक्ष सुना जाता है और उसको पूरा न्याय दिलवाया जाता है। जिन मामलों में पुलिस की मदद की जरूरत होती है, वहां पर पुलिस सहायता मुहैया करवाई जाती है। कुछ मामले आपसी कहासुनी के भी सामने आते हैं, उनमें दोनों पक्षों को बैठाकर मामले का निपटारा करवाया जाता है। इस दौरान मुख्यालय उप पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सिंह, महिला थाना प्रभारी धर्मली देवी, एएसआइ प्रमिला, एएसआइ आनंद, औद्योगिक क्षेत्र थाना से एसआई राजेंद्र, एडवोकेट सज्जन खनगवाल, सोनू सैनी व रमेश सैनी भी मौजूद रहे।