Move to Jagran APP

एकता मजदूर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला उप मुख्यमंत्री से मिलीं

एकता मजदूर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला उप मुख्यमंत्री से मिलीं जागरण संवाददाता भिवानी जेजे

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 04:22 AM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 05:07 AM (IST)
एकता मजदूर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला उप मुख्यमंत्री से मिलीं
एकता मजदूर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला उप मुख्यमंत्री से मिलीं

एकता मजदूर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला उप मुख्यमंत्री से मिलीं

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, भिवानी : जेजेपी नेता एकता मजदूर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला परमार रेवाड़ी खेड़ा ने प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला से उनके चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर मुलाकात की। डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने भिवानी और बवानीखेड़ा खेड़ा के किसान एवं अन्य राजनीतिक गतिविधियों की चर्चा की और उनका हालचाल जाना। दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि उनका भिवानी से पुराना लगाव है वह भिवानी को अपना घर मानते हैं। भिवानी को विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। समाज सेवी निर्मला परमार रेवाड़ी खेड़ा ने कहा कि उन्होंने दुष्यंत सिंह चौटाला को अपने क्षेत्र के राजनीतिक गतिविधियां एवं करोना से संबंधित अपडेट दी। उनके साथ जेजेपी से लंबे समय तक जुड़े रहने वाली पूर्व महिला जिला प्रधान पूर्व सरपंच भगवती देवी ने कहा कि वह चौधरी देवीलाल के समय से समर्थक हैं। उनका इस परिवार से चार पीढि़यों का पुराना नाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.