Move to Jagran APP

हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी, बाजारों, कालोनियों में लगे गंदगी के ढेर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 May 2018 10:35 PM (IST)Updated: Thu, 10 May 2018 10:35 PM (IST)
हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी, बाजारों, कालोनियों में लगे गंदगी के ढेर
हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी, बाजारों, कालोनियों में लगे गंदगी के ढेर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मी दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान राजेंद्र ¨सह ने की। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सर्व कर्मचारी संघ दादरी प्रधान राजकुमार घिकाड़ा ने नप सफाई कर्मियों की हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें नही मानी जाती तब तक सभी कर्मचारी एकता व अनुशासन का परिचय देते हुए केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर आंदोलन जारी रखेंगे। सीटू प्रधान रणधीर ¨सह कुंगड, आल हरियाणा पावर कारपोरेशन यूनिट प्रधान ओमवीर कालेहर, हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स से सत्यवीर सरोहा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला प्रधान रमेश जाखड़, हरियाणा चतुर्थ श्रेणी राज्य उपप्रधान रमेश मौड़ी, सेवानिवृत कर्मचारी संघ पूर्व प्रधान रामकुमार सोलंकी, विजय कौशिक, गंगाधर, सुनील कुमार, सतबीर, बिजेंद्र, लक्ष्मण, कमल, अशोक, वाईस चेयरमैन बबलू श्योराण, पार्षद रोहित, प्रतिनिधि विरेंद्र पप्पू, व्यापार मंडल प्रधान लीला फौगाट, वाल्मीकि नगर कार्यकारिणी संजय बिडलान, रोडवेज यूनियन कृष्ण कुमार ने भी नप सफाई कर्मियों के धरने को समर्थन दिया।

loksabha election banner

भारी पड़ेगी अनदेखी

प्रधान राजेंद्र ¨सह बागड़ी व सचिव अजीत ¨सहपुरिया ने कहा कि सरकार को उनकी मांगों की अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ेगी। किसी भी तरह के चाइनीज सफाई मशीन के ठेके का पुरजोर विरोध जारी रहेगा। हमेशा से ही समस्त क्षेत्र की साफ सफाई का कार्य सफाई कर्मी करते आए हैं जिसमें किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाइनीज मशीन को ठेके पर लगाने से हजारों सफाई कर्मी व उनके परिवार के सामने आजीविका को लेकर बड़ा संकट पैदा हो सकता है। ये है मांगे

कर्मचारियों ने कहा कि समान काम समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद कर विभाग के रोल पर कर्मी रखना, 10 लाख का बीमा, 5 हजार का जोखिम भत्ता, एनपीएस स्कीम बंद कर पुरानी पेंशन नीति लागू करना, सफाई कर्मियों के समान ही जनसेवा में लगे अग्निशमन विभाग के 1360 कर्मियों को पक्का करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू की जाए। इस अवसर पर रीटा, हरबाई, बाला, सरोज, लाली, सुनीता, बबली, कर्मचंद, सूरज, धीरज सहित सभी नप सफाई कर्मी उपस्थित थे।

बाक्स :

गंदगी के लगे ढेर, बढ़ी परेशानियां

दादरी नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण पिछले दो दिनों से शहर के विभिन्न भागों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। स्थान स्थान पर गंदगी के ढेर लगने से हालात बेहद विकट बनते जा रहे है। बाजारों के साथ साथ घनी जनसंख्या वाली कालोनियों में भी सफाई व्यवस्था लड़खड़ा जाने से हजारों लोगों की परेशानियों बढ़ गई है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के प्रसार होने की आशंकाएं बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने स्थानीय नगर परिषद प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

बाक्स :

कर्मचारियों से अपील की है : चेयरमैन

दादरी नगर परिषद के चेयरमैन संजय छपारिया ने बताया कि उन्होंने स्वयं धरने पर जाकर सफाई कर्मचारियों से काम पर वापिस आने की अपील की है। यह मामला प्रदेश स्तर का है। इसके बावजूद सफाई कर्मियों ने कहा कि वे अपने संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे है। संजय छपारिया के मुताबिक उन्होंने सफाई कर्मियों से कहा है कि दादरी शहर उनका अपना ही है। 200 कर्मचारी हड़ताल पर

दादरी नगर परिषद के 200 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। इनमें नियमित कर्मचारियों के अलावा अनुबंध पर रखे सफाई कर्मी भी शामिल है। सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद नगर परिषद पर सफाई की अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। वर्तमान हालातों का खामियाजा यहां के आम नागरिकों को भुगतान पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.